वक्त


वक्त के नसीब में लिखे हैं कुछ किस्से
हम कहीं, तुम कहीं, पर जुड़े हैं दिल के रिश्ते।
यकीं नहीं होता की हम कभी साथ चलें थे
मगर साथ चले थें कभी हम, यही सोच के जी रहे.

वो सेंट्रल बिल्डिंग, वो हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट,
कहाँ -कहाँ ना अपनी हुई थीं बातें,
वक्त की धारा में हमारी वो राहें कहीं खो गए।
मगर हवाओं में आज भी बसी हैं तुम्हारी यादें।

तुम्हारी हंसी की गूंज, आज भी दिल में हैं समाई,
मुस्कान ओठों पे बस तुम्हारे नाम से हैं आई।
भले ही दूरियां दूर रख रही हैं हमें तुमसे,
मगर तुम्ही धड़काते हो अब भी दिल की ये धड़कनें।

वक्त के नसीब में लिखे हैं कुछ किस्से,
हम कहीं, तुम कहीं, पर जुड़े हैं दिल के रिश्ते।
भले ही हम बुड्ढे, और साथ चलने की राहें पुरानी हो गईं,
मगर उन राहों की मिट्टी की खुसबू आज भी हैं हमारे दिल में।

RSD

हरियर घास रजऊ


अंगिया के कइलह अंगार रजऊ
छोड़ के आपन सुनर बिहार रजऊ.
का होइ ई दौलतात – शोहरत
जब देखलह ना हमर श्रृंगार रजऊ.

छोड़ के माटी, खेत, खलिहान,
भूल गइल आपण पहचान रजऊ.
दे गइलह अइसन विरहा के आग
अब के सुनी हमर मन के पुकार रजऊ.

तू ना सही कोई और चरी
चौंरा के ई हरियर घास रजऊ.
अंगिया के कइलह अंगार रजऊ
छोड़ के आपन सुनर बिहार रजऊ.

RSD

Apical Truth


A tree grows for growth,
Not to judge the coo of a cuckoo or a crow.
Even when scarred by the axe’s blade,
In its tender youth,
It reaches skyward, undeterred,
Focusing on apical truth.

A tree grows for growth,
Not merely for a sprawling spread.
Its roots dig deep into the earth’s embrace,
While its arms stretch wide,
In quiet grace.

No matter the wounds it bears,
Each ring tells stories of strength and care.
For growth is its purpose, steady and true,
A timeless lesson for me and you.

RSD

Perfect Night


Night is not just for dreams,
Let’s light up life with gleams.
We’ll tidy the house, set it right,
And savor the beauty of the night.

Then plunge into waters so serene,
Sip on rum with a dash of gin.
Laughter will echo, joy will beam,
As stars join in the flowing stream.

We’ll fold our clothes, neat and fine,
And dive into stories that intertwine—
Tales from a book, old yet new,
Weaving magic for me and you.

So let the night be more than rest,
A time for living, at our best.
With love, with laughter, and shared delight,
Let’s make this our perfect night.

RSD

पुष्पों में तब मकरंद बने


तेरे अंगों पे जो अंग मिले
पुष्पों में तब मकरंद बने
हुई चाहत परागों की
तब पाने को भौरें मचल उठे.

तेरे अंगों की मदिरा
अधरों पे मेरे अमृत बन जाए ।
ऋषि छोड़ के मोक्ष का मार्ग
तेरे नयनों के भवर में उपलायें।

चाँद की चाँदनी चुपके से,
उतर के तेरे आँचल में ठहर जाए।
सदियों की प्यास बुझाने को,
तेरे वक्ष जिया को ललचायें।

RSD

चमकीली ये दुनिया मेरे बिहार सी नहीं


धुप ये शहर की मेरे गावँ सी नहीं
कमर तेरी पतली मेरे यार सी नहीं।
ढूंढता हूँ जिसको वो सितारों में नहीं
चमकीली ये दुनिया मेरे बिहार सी नहीं।

जहाँ हम ही हम थे और थे बाग़ मेरे
मोहब्बत की वो जमीन यहाँ तो नहीं।
तुम कहते हो हम भुला दें वो बातें
हम कहतें हैं, वो दिल हैं कोई याद तो नहीं।

ये रंग बाजारों का, उन गुब्बारों सा नहीं
जिसे फोड़ते भी हम थे और फुलाते थे हमीं।
मीठी है तो, मुबारक तुम्हे ये दुनिया
इन सपनों में मेरा वो गावं तो नहीं।

कदम जो ये उठे थे जिस मुकाम के लिए
उस मुकाम पे मेरा वो मकान तो नहीं।
चूल्हे की चाय से काट जाती थी सर्दी
वो गैंठी सुलगाती मेरी माँ तो नहीं।

दिल चाहे वो गलियाँ जिसपे पेड़ हों
छावं में जिसके बैठते सब एक हो.
ऐसी होगी जिंदगी, मैंने सोंची तो नहीं।
ये शोर, ये धुंध मुझे रास आती नहीं।

यहाँ चेहरों के पीछे कहानियां कई
वहाँ चौखट के पीछे भाभियाँ कई.
यहाँ पब-बार में मज़ा पनघट का तो नहीं
जो चला था वहाँ से वो यहाँ मिलता भी नहीं।

वो छोड़ा जिसे इस महफ़िल के लिए
ये महफ़िल हमें जानती भी नहीं।
वो माटी वो महुआ, इस मदिरा से थी नशीली
और वो नशा आज तक उतरा भी नहीं।

RSD

She Loves to Measure


She loves to measure width and height,
But she’s afraid to calculate the area right.
She wants to be held in perfect arms,
But fears losing herself, her figure, her charms.

RSD

Little Woman in My Arms


A little woman in my arms,
Feels like I’m drifting among the stars.
I left rice on the stove, burnt to charcoal,
While I was busy filling her glass, heart and soul.

The door was unlocked,
And the wind was knocking on the window.
She wanted someone to break through the walls,
To let her be free, to feel the world call.

RSD

खिलौना


सपनों का शहर अब खिलौना बन गया है
मौसम कोई भी हो, गम बिछौना बन गया हैं.
जिन बाहों को हमने पहनाई चूड़ियाँ
कल रात उन चूड़ियों को कोई तोड़ गया हैं.
किस-किस का हिसाब
किस-किस की किताब में लिखा है.
मेरी कलम ने बेवफा में
सिर्फ उसका नाम लिखा है.

RSD

जय छठी मैया


मन की कामना, मनोकामना
पूर्ण करो मैया, एहि गुहार है हाँ.
एहि गुहार है हाँ.
ऐसे ही आती रहो,
आशीर्वाद बरसाती रहो,
तुमसे मिलके लगता है जीवन सफल हाँ.
एहि पुकार है हाँ, एहि पुकार है हाँ.
जन-जन के मन का विश्वास हो मैया
जन-जन के आँखों की पुकार हो मैया
दर्शन पा कर मैया तेरी, हुए हैं धनवान हाँ.
तुम छोड़ोगी ना अपने भक्तों को मैया
एहि जन -जन का विश्वाश हैं हाँ.
एहि गुहार हैं हाँ, एहि गुहार हैं हाँ.
आदि काल से मानव के इस यात्रा में
तुम्ही साथ हो मैंया।
सबका कल्याण, सबका उद्धार करती ही रही हो
करती ही रहना मैया।
चरणों में तुम्हारे हर वर्ष शीश मैं नवाता रहूं
एहि गुहार हैं हां, एहि गुहार है मैया।
जय छठी मैया, जय छठी मैया।