किताबों की दुनिया


जिनको भी मिलीं हैं किताबों की दुनिया
वो ना शहर के रहें, ना सहर के रहें।
जंग रही उनकी सदा अंधेरों से
मगर ना वो रौशनी के रहें , ना चांदनी के रहें।
बहुत दिन तक हम भी इसी गुमान में रहे
पर अंत में ना खुदा के रहें, ना महबूबा के रहें।

RSD

ए हुजूर


ए हुजूर,
आप जिस डाली पे बैठें हैं
वो मेरे वृक्ष पे है.
और कुल्हाड़ी
आपकी आलमारी में है.

RSD

My soil


The beauties of the whole world can not make the fragrance of my dust and the rains of my soil.

RSD

Ahhh, I miss the color now


Life is a complete circle for someone
A linear road for others.
It is full of ups and downs and struggles for a majority
And full of dreams and beaches for the remaining.
For me, it started and will end at a single point.
The journey I started without any technology
And still got the most memorable patches of colors.
The path was full of dust but still contained a rainbow every day.
Even He can not compensate for the loss I suffered.
Today, I might be in the top ten percent, enjoying all the benefits of technology.
But still no rainbow, no fun, and no patches of color without dust.
When the heart of God loses its color
When dust and rain can not create the color of a rainbow
A father comes and fills the color for his son.
A father makes a rainbow, making the world colorful for his son.
Ahhh, I miss the color now.

RSD

जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम


दशरथ के पुत्र थे कौशल्या के लाल
अयोध्या में जन्मे थे स्वयं ब्रह्म के अवतार।
जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम।
चार-चार भाइयों का लेकर साथ
अयोध्या में जन्मे थे स्वयं ब्रह्म के अवतार।
जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम।
भक्त जिनके महावीर-महाबली हनुमान
अयोध्या में जन्मे थे स्वयं ब्रह्म के अवतार।
जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम।

RSD

रघुनन्दन


भक्त की पुकार को अब तो सुन लो हे रघुनन्दन
भक्त का संसार हो आप हे रघुनन्दन।
चरण-रपर्श मात्र से तर गयी अहिल्या पत्थर से
भक्त का भी अब उद्धार करो हे रघुनन्दन।
ब्रह्माण्ड में कुछ भी कठिन नहीं, जिसके ह्रदय में आप हो रघुनन्दन
हनुमान जी के साथ फिर मेरे ह्रदय में विराज करो हे रघुनन्दन।

RSD

राही बदल लूंगा


मैं अपनी राहों को नहीं बदलूंगा, मैं अपने राही बदल लूंगा।
मंजिलें मेरे इंतज़ार में हैं, तो मैं मोहब्बत छोड़ दूंगा।
कितने ऐसे जिस्मों को छोड़ा हैं जिंदगी के इम्तिहान में
मैं इम्तिहानों से नहीं, खुशियों से मुख मोड़ लूंगा।

RSD

मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम


धुन में तुम्हारे रम जाऊं जैसे रमे हनुमान
जुग- पे-जुग हाँ बीत जाए, ऐसे लगाऊं ध्यान।
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम.
आँखों की एक मदिरा, ध्याऊँ तुम्हे सुबहों-शाम
साँसों में एक ज्वाला निरंतर, जपता रहूं ये ही नाम
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम.
अरे जग तो है एक माया, इस माया के तुम काट
शरण तुम्हारे जो भी है उसको है ब्रह्म-ज्ञान।
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम.
पशु -पंक्षी, राजा-रंक, सब हैं एक सामान
मिटटी में मिल जाते हैं, फिर कैसा अभिमान?
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम.
जग ढूंढें जिस सत्य को, उसकी राह है आसान
सच्चे दिल से जो बोल दे एक बार तेरा नाम.
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम
मेरे राम, श्रीराम, जय राम, जय-जय राम.

RSD

जय-जय सिया-राम की


बजरंगी के चरणों में शीश नवाये बैठा हूँ
एक बार दरस दे दो श्रीराम, ये गुहार लगाए बैठा हूँ.
दिन-रात यूँ ही कट रहे, साँस भी अब घुट रहे.
छांट दो अँधेरा जीवन से, मेरे राम, ये आस लगाए बैठा हूँ.
एक बार दरस दे दो श्रीराम, ये गुहार लगाए बैठा हूँ.
उस राह का पता नहीं जो जाती हों तेरे धाम
शबरी सा धैर्य नहीं जो उम्र भर देखूं राह
मैं लालच में, मेरे राम, राम-नाम की जाप लगाए बैठा हूँ.
एक बार दरस दे दो श्रीराम, ये गुहार लगाए बैठा हूँ.

अरे कृपा करो हनुमान जी, भक्ति जगा दो श्रीराम की
मैं भी गाऊं संग तुम्हारे, जय-जय सिया-राम की.
ना मैं बल से बलवान हूँ, ना मैं धन से धनवान हूँ
तभी पुकारता हूँ आपको, मेरी राह बना दो हनुमान जी.
मैं भी गाऊं संग तुम्हारे, जय-जय सिया-राम की.
शबरी सा धैर्य जगा दो, भक्ति दे दो स्वयं आप सी
मैं भी गाऊं संग तुम्हारे, जय-जय सिया-राम की.
अंगद सी हो आस्था, और ज्ञान दे दो आप सी
मैं भी गाऊं संग तुम्हारे, जय-जय सिया-राम की.
अरे कृपा करो हनुमान जी, भक्ति जगा दो श्रीराम की
मैं भी गाऊं संग तुम्हारे, जय-जय सिया-राम की.

RSD

विस्तार


मन के विस्तार में ना खुद को बाँध
मन को बाँध कर खुद का कर विस्तार.

RSD