मुख मोड़े रहते हो


मासूम नजरों से मदहोस करते हो
क्या खूब लगते हो-२.
झुका कर पलकों को अपने करीब रखते हो.
क्या खूब लगते हो-२.
कोई छेड़ ना दे तुमको मेरा नाम लेके हाँ -२
इसलिए हर पल मुख मोड़े रहते हो.
हर रात गुजरती है तेरी मेरी यादों में
इसलिए तो हर सुबह तुम लेट आते हो.
मासूम नजरों से मदहोस करते हो
क्या खूब लगते हो-२.
झुका कर पलकों को अपने करीब रखते हो.
क्या खूब लगते हो-२.

Dedicated to Firoz Khan’s songs

RSD

ख्वाब


जो शाम गुजर गयी मुझे उसका इंतज़ार नहीं
जो शाम आने वाली है मुझे उसका भी ख्वाब नहीं।
क्यों की मेरी तन्हाइयों का कोई आदि नहीं
कोई अंत नहीं।

RSD

राजा जी हमरा के लूट लेहलन


अरे राजा जी हमरा के लूट लेहलन
पोरे-पोरे -२, दुःख देहलन।
हम त चिलाइनी माई-माई
उ एके बार में साग सारा खोट लेहलन।
पातर रहे कमरिया हमार
ओहिजा राजा जी लोड देहलन।
अरे राजा जी हमरा के लूट लेहलन
पोरे-पोरे -२, दुःख देहलन।

RSD

जवानी कसार हो गइल


चढ़ल अइसन जवानी, कसार हो गइल
हमार सखिया के यार हमार भतार हो गइल.
टूटल नथुनी हमार आ उ बदनाम हो गइल.
सजल सेजिया हमार ओकर जी के काल हो गइल.
चढ़ल अइसन जवानी, कसार हो गइल
हमार सखिया के यार हमार भतार हो गइल.

RSD

छपरा का धुरंधर


अदाओं में वो हैं समंदर
तो दर्द के हम भी सिकंदर.
हुस्न पे उन्हें है अपने गुमान
तो छपरा के हम भी हैं धुरंधर।

RSD

रूह


तुम मिलो तो तुम्हे अपनी रूह दे दें
और तुम डर रही हो की तुम्हारा जिस्म ना ले लें.

RSD

बरसों लगे उन्हें


परिंदो के पर नहीं होता
बिना परों के परिंदा नहीं होता।
हुस्न बेवफा होता है इश्क़ में
बिना बेवफाई के इश्क़ नहीं होता।
बरसों लगे उन्हें बाहों से सेज तक आने में
यूँ ही कोई सफर लम्बा नहीं होता।
मत पूछ मुझसे मेरे दर्दे-जिगर का हाल
अब मुझसे वो बयां नहीं होता।
छिड़ जाता है जब भी जिक्र उनका
महफ़िल में फिर मुझसे पीया नहीं जाता।
कब किसने किसको संभाला है यहाँ
माँ सा दूजा कोई नहीं होता।
वो साथ चले तो वक्त का पता नहीं चला
अरे वेकूफ़ी में वक्त का इल्म नहीं होता।
तुम नजर मिला लो तो इश्क़ हो जाए
बिना इस दर्द के अब गुजरा भी नहीं होता।hay

RSD

सितारा


वो मुझसे मिले मेरी महफ़िल में आकर
सितारा बन गए हैं हमें जमीन पे लाकर।
वो उलझने अब आँखों से बयां नहीं करते
बता देते हैं बस मेरा नाम सुनाकर।
सभी को इश्क़ में कुछ -ना- कुछ मिला
खुदा ने मेरे लिए रखा बस तन्हाई को बचाकर।
कुछ भी नहीं मांगता हूँ अब मोहब्बत में किसी से
इस कदर रख दिया है उसने दिल को तोड़कर।
मीर-ग़ालिब, फैज -फज़ल, सभी लिख गए हुस्न पे
पर कोई नहीं गया इसकी दवा बता कर.
मैं बता रहा हूँ मगर तुम समझोगे नहीं
की अभी-अभी हलक से उतरी है वो इठलाकर।
दरिया -समंदर, चाँद -सितारे, कुछ भी नहीं दिखेगा
जो देखोगे उनकी आँखों में आँखे डालकर।
मेरे हालत तो हो ही गए हैं बद -से-बदतर
वो भी चलने लगे हैं मुँह को छुपाकर।
आवाजे दी जाएँ भी तो किसको अब यहाँ से
सभी खुश हैं अपनी कानों में तेल डालकर।

वो परदे में चली जाती हैं हर किसी से मिल के
ले जाती बस सबके कपडे उतार कर.
मैं नहीं समझा, तुम नहीं समझे तो क्या समझेगा जमाना?
कैसे जुदा होती हैं राहें एक साथ चलकर।
तुम नहीं समझे मेरी मोहब्बदत की वो बातें
जिसे सुनने को आते थे तुम दबे पाँव अँधेरे में चलकर।
कैसे सम्भालूं खुद को तू ही बता दे खुदा?
कौन सम्भला है यहाँ मयखाने में आकर.
इन राहों का अंजाम बस एक ही है
चाहे निकलो इनपे मीर या जालिब को पढ़कर।

माँ ने खिलाया जी बच्चे को अपना दिल समझकर
वो माँ को खिला रहा है एक बोझ समझकर.

आवाजें दिया जिसने जितने करीब से
मिला उतना ही गहरा खंजर उतारकर।
अजनबियों को मैं नहीं अजनबी कहता
जब अपने मिलते हैं हर बार नया नकाब पहनकर।
हमारी ही साजिसों ने हमें लूट लिया
कौन बचा हैं गुनाहों की चादर ओढ़कर।

रहा ता उम्र मैं बंदिशों में
वो मिली ही नहीं कभी दिल जोड़कर।

उफनती लहरों पे तैरा कई बार
डूबा, जब उतरा लहरों पे आँखे मूँद कर.

सिर्फ मैं ही नहीं, तू ही नहीं, समंदर भी है दर्द में
कहाँ मिटा उसका खारापन इतनी दरियावों को पीकर।

आदाएं देखिये की अब जमाना देख रहा है
इस ऊंचाई पे नहीं पहुंचे हैं वो, सिर्फ मुस्कराकर।
जो कल तक मेरे थे, अब आपके संग बैठे हैं
जो आपके संग बैठें हैं, बैठें हैं कई खंजर लेकर।
बिखर जाने दो मेरे आशियाने को
बचाएं भी इसे तो अब किसका नाम लेकर।
खुलेंगी तो फिर कई परतें खुलेंगी
यूँ ही नहीं मरता है कोई सीने में राज दबाकर।

RSD

दिल्लगी


इस कदर टूटा हूँ ए जिंदगी
दुआ बन गयी है दवा अब मेरी।
रूठने लगे हैं सब मुस्करा कर
दुआ बन गयी है दवा अब मेरी।
दिल के मुसाफिर कई मिले
मगर वो ना मिली जिससे करे दिल्लगी।।
बैठ कर खुदा क्या लिख रहा है
यहाँ मेरी हालत हो गयी है पतली बड़ी.

RSD

दर्दे-दिल


दर्दे-जिगर का इम्तहान है बस यही
दर्दे-दिल को कभी मिटाया नहीं जाता।

RSD