ए दोस्त
दुश्मनों को बता दो
शहर में कोई नया आ गया है.
ये रंगत, ये लज्जत
ये नजाकत
अरे, पूरा – का – पूरा
एक जन्नत आ गया है.
परमीत सिंह धुरंधर
ए दोस्त
दुश्मनों को बता दो
शहर में कोई नया आ गया है.
ये रंगत, ये लज्जत
ये नजाकत
अरे, पूरा – का – पूरा
एक जन्नत आ गया है.
परमीत सिंह धुरंधर
वो अपनी बाहों में समंदर रखती हैं.
तभी तो इस गरीबी में भी गुरुर रखती हैं.
ना जिस्म पे सोने – चांदी के गहने
ना लाखों – हजारों का श्रृंगार ना कपड़े
मगर राजा, रंक सभी नज़ारे गराये हैं उसपे
जाने क्या?
मैंले – कुचले, फटे – चिथड़े
अपने दुप्पटे में वो रखती है.
परमीत सिंह धुरंधर
उनके जिस्म पे जो
ये गहने हैं
पैसों से तो सस्ते
पर पसीने से बड़े महंगे हैं.
कैसे उतार के रख दे?
वो ये गहने अपने जिस्म से
चमक में थोड़ी फीकी ही सही
मगर इसी चमक के लिए
मेरे बैल दिन – रात बहते हैं.
मेरे बैलों को कोई पशु ना कहे
हैं की उन्ही के बल पे
मेरे घर के चूल्हे जलते हैं
और उनके कर पे वस्त्र
और गहने चमकते हैं.
परमीत सिंह धुरंधर
अगर मोहब्बत में लड़कियाँ,
जिस्म को नहीं ह्रदय को देखतीं।
तो सिलिकॉन – ट्रांसप्लांट वक्षों में नहीं,
ह्रदय में करवाती।
अगर लड़कियों की मोहब्बत में,
मीरा – राधा सा प्रेम होता, और वासना न होती,
तो वो प्रेम में उम्र और जवानी ना देखतीं।
अगर लड़कियाँ इश्क़ में,
आशिकों का जेब ना टटोलती।
तो सैनिकों को राखी नहीं, प्रेम – पत्र भेजतीं।
परमीत सिंह धुरंधर
लड़कियाँ काबिल ही नहीं होती हैं,
वो श्रेष्ठ होती हैं, सर्वश्रेष्ठ होतीं हैं.
मगर इश्क़-मोहब्बत और वफ़ा में बस,
वो नेक नहीं, शरीफ नहीं, बल्कि फेक होती हैं.
परमीत सिंह धुरंधर
हुस्न से बड़ा कोई फरेब नहीं,
और इश्क़ से बड़ा कोई एब नहीं।
जो निकल जाते हैं इन दोनों से बचकर,
उनसे बड़ा कोई सेठ नहीं।
परमीत सिंह धुरंधर
इस शहर के भौरें बहुत शातिर हैं,
इनसे नजर न लड़ाना।
तुझे गुमान बहुत है,
इन्हे अरमाँ बहुत है.
परमीत सिंह धुरंधर
ये माना,
इस शहर को तेरा नशा है.
मगर ये तेरा हुस्न,
उसका जादू नहीं,
तेरी कोई अदा नहीं।
ये तो हमारा,
शहर ही जवाँ है.
परमीत सिंह धुरंधर
वो नजरों के इसारें,
किताबों के बहाने,
वो सखियों संग चहकना।
वो देर तक प्र्रांगण में रुके रहना,
टूटे चपल के बहाने।
उस प्रेम – प्रसंग का भी एक अपना दौर था,
जिसका नायक था मैं, चौहान सा,
और उनके मुख पे, सयुंक्ता का मान था.
वो कई – कई हफ्ते गुजर जाना,
बिना मिले।
और मिलने पे,
बिना संवाद के,पल का गुजर जाना।
वो उनका बिना पसीने के,
मुख को दुप्पटे से पोछना।
और आते – जाते लोगो के मुख को,
आँखों से तकना।
उस प्रेम – प्रसंग का भी एक अपना दौर था,
जिसका नायक था मैं, चौहान सा,
और उनके मुख – मंडल पे चाँद सक्क्षात था.
हरबराहट- घबराहट में,
उनके अंगों से मेरा छू जाना।
एक बिजली कोंध जाती थी,
जिसपे उनका पीछे हट जाना।
उस प्रेम – प्रसंग का भी एक दौर था,
जिसका नायक मैं, उग्र था चौहान सा,
और उनके मुख – मंडल पे सयुंक्ता का सौम्य था.
वो रक्त-रंजीत मुख पे,
नैनों का झुक जाना।
वो कम्पित – साँसों के प्रवाह से,
उनके वक्षों का उन्नत हो जाना।
उस प्रेम – प्रसंग का भी एक अपना दौर था,
जिसका नायक था मैं, व्याकुल चौहान सा,
उनके मुख – मंडल पे, भय से ग्रसित प्रेम – गुहार था.
यादे ह्रदय को छत – विछत कर देती हैं,
लेकिन यादें सुखद हो तो, गम मिटाने का काम करती हैं.
परमीत सिंह धुरंधर
बस तन्हाई ही रह गयी,
उम्र के इस ढलान पे.
वो तेरे यौवन का रस,
वो तेरे वक्षों पे मेरे अधर.
बस एक कसक सी रह गयी,
साँसों में,
उम्र के इस ढलान पे.
जिन गेसुओं में उड़ा था,
कभी भौंरा बनके मैं.
इस आजाद अम्बर के उपवन में,
नस – नस में फिर उस कैद की,
चुभन सी उठ रही, उम्र के इस ढलान पे.
परमीत सिंह धुरंधर