यार सियार आ सैंया अनाड़ी


दरिया में आग लागल बा सैंया
रूठ अ मत जवानी में.

कल्लुआ पड़ल बा पीछे हमार
ले जाए ला आपन बथानी में.

किस्मत हमार अइसन बा ए सखी
यार सियार आ सैंया अनाड़ी रे.

परमीत सिंह धुरंधर

वक्षों पे एक रात


तुम निगाहों से पिलाना जो छोड़ दो
हम कैसे जियेंगे, ये बता के छोड़ दो?

फिर न तुम्हे रोकूंगा, ना आवाजें दूंगा
तुम वक्षों पे एक रात सुला के, छोड़ दो.

जवानी में जानता हूँ हवाओं का रुख, मैं तुम्हारे
उजाड़ने से पहले बस एक बहाना छोड़ दो.

मुझे मिटा सके ये जमाना तो नहीं
तुम इस ज़माने के लिए एक ये तराना छोड़ दो.

परमीत सिंह धुरंधर

गरीबी कट जाती है


बस्ती गैरों की
रोटी अपनों की
गरीबी कट जाती है
यूँ ही ढँक-ढाँक के.

थोड़ी बच्चो की मस्ती में
थोड़ी बड़ों की बेरुखी में
गरीबी कट जाती है
यूँ ही खेल-खाल के.

अमीरी कब किसी की भी सगी रही?
दौलत से कब समंदर की प्यास मिटी?
यूँ ही सट -साट के, रूठ -राठ के
गरीबी कट जाती है एक खाट पे.

परमीत सिंह धुरंधर

मैं फिसल जाउंगी


ऐसे हमसे ना
टकराना बलम
बाली उम्र है
मैं मचल जाउंगी।

दूर से यूँ ही बस
मिलाना नजर
बाली उम्र है
मैं बहक जाउंगी।

रोज सोती नहीं है
मेरी माँ यही सोचकर
की कब और कहाँ?
मैं फिसल जाउंगी।

माँ नहीं जानती की मेरे दिल में
है वो छपरा का धुरंधर
जिसके साथ एक दिन
मैं डोली चढ़ जाउंगी।

छपरा का मल्लाह


धोबन इतना ना इठला
अपने जोबन पे.
बड़ी किस्मत से मिलता है
किसी को छपरा का मल्लाह।

मैं नहीं इठलाती
मेरी कमर ही लचक रही.
रखती हूँ जिसपे
छपरा के धुरंधर को बाँध के.

परमीत सिंह धुरंधर

एक बिंदी बन के


प्रेम कितना विवश कर देता है
दो नयनों से ह्रदय को हर के.
वो तो रख लेती हैं उपवास
हम रह जाते हैं बस एक चाँद बन के.

वो चलती हैं सज के – संवर के
बाँध के साड़ी अपनी कमर से.
हम रह जाते हैं बस
उनके माथे की एक बिंदी बन के.

परमीत सिंह धुरंधर

रसोई का आंटा, आंटे की लोई और लोई की रोटी


वो मित्र बनें
वो शत्रु बनें
वो प्रेमी बनें
वो भाई बनें
दिन के धागे
और रातों सुई बनें।
एक हम ही हैं
जो कुछ ना बन सके।

वो दिल बनें
वो धड़कन बनें
वो दिमाग बनें
वो नजर, तंत्रिका
रुधिर और कोशिका बनें।
वो रसोई का आंटा
आंटे की लोई
और लोई की रोटी बनें।
एक हम ही हैं
जो कुछ भी ना बन सके.

वो किताब बनें
वो कॉपी बनें
वो कलम बनें
सीने से चिपक – चिपक कर
वो दुप्पट्टा
फिर रजाई
और फिर रजाई की रुई बनें।
एक हम ही हैं
जो कुछ बी ना बन सके.

परमीत सिंह धुरंधर

एक सिहरन


नयना जब तुमसे मिले
तो एक सिहरन सी उठी अंग-अंग में मेरे
और मैं संवर गयी.
सखियाँ मेरी जो ना समझी
मेरे ह्रदय को
देख के दर्पण
मैं स्वयं वो सब समझ गयी.

परमीत सिंह धुरंधर

पूछ इन खगचरों से


कौन कहता है की मुझे तुमसे मोहब्बत नहीं?
जरा पूछ इन खगचरों से
जिनके साथ मैं तुझे पाने को उड़ा
की आसमा में कहीं भी सुराख नहीं है.

परमीत सिंह धुरंधर

यह कुरुक्षेत्र है दोस्तों


दिल से लीजिये
दिल नहीं है तो
दिमाग से लीजिये
मगर फैसला तो लेना ही होगा।
यह कुरुक्षेत्र है दोस्तों
हौसला नहीं भी हो तो लड़ना ही होगा।
पलट तो सकते नहीं
मुख को मोड़ सकते नहीं
सोचने – समझने का अब कुछ नहीं
हाथ में अपने कुछ नहीं
कर्म का अब वक्त नहीं
सब निश्चित और सुनिश्चित है
उसको बदल पाना अब मुमकिन नहीं।
हसरतें, चाहतें सब छोड़कर
इरादों को बुलंद करना ही होगा।
यह कुरुक्षेत्र है दोस्तों
हौसला नहीं भी हो तो लड़ना ही होगा।
जो सम्मुख हैं
वो विमुख हैं
जो संग हैं खड़े
वो तो अप्रत्यक्ष हैं
अपने लक्ष्य के भेदन के लिए
अपने गांडीव पे तीरों का अव्वाहन करना ही होगा.
यह कुरुक्षेत्र है दोस्तों
हौसला नहीं भी हो तो लड़ना ही होगा।

परमीत सिंह धुरंधर