जान, जानू, दुनिया बना गयी


हुस्न ढला, तो वो घर बसा गयी
दिल टुटा तो मुझे अक्ल आ गयी.
ना रहा भेद जरा भी ख़ुशी और गम में
जिंदगी ऐसे-ऐसे रंग दिखा गयी.
दोस्त कह कर वो ले गए महफ़िल में
वहाँ उनको दुश्मनी याद आ गयी.
वो मिली तो मुझे जान, जानू, दुनिया बना गयी.
सब बना के, शौहर किसी और को बना गयी.

RSD

मंजर


गरीबी और आशिकी ने वो मंजर दिखा दिया
जन्नत सी दुनिया में जहन्नुम दिखा दिया।

RSD

शौहर चुनकर


वो मिली तो मैं ढह गया भरभरा कर
इंतज़ार में जिनके खड़ा था एक दीवार बनकर।
मांगू भी तो खुदा बता उन्हें अपने लिए अब कैसे?
वो लौंटी तो हैं, पर किसी से सात-जन्मों का रिश्ता जोड़कर।
सदमा देकर दिल को वो मुस्कराने लगी हैं खुलकर
लौटीं हैं जब से किसी को अपना शौहर चुनकर।

RSD

जॉन एलीआ


जॉन एलीआ को पढ़ती हैं वो भी
जॉन एलीआ को पढता हूँ मैं भी.
जॉन एलीआ सदमे मैं है
फिर क्यों नहीं हम बने जीवनसाथी?
गंगा की मौजों सी वो भी
गंगा की मौजों सा मैं भी
गंगा खुद सदमे हैं है
फिर क्यों नहीं हुए हम हमराही?
लहू क्षत्राणी का उनमे भी
लहू क्षत्राणी का मुझमे भी
मेवाड़ की धरती सदमे में है
फिर कैसे जुदा हो गयी राहें इनकी।

RSD

घटाव-जोड़


अजब है दुनिया, गजब है दुनिया और दुनिया के लोग
मिलने से पहले किसी से, कर लेते हैं घटाव-जोड़.
रह गया मैं तन्हा, इतना मैं तन्हा, ना मिला कोई मोड़
बस नजरों से ही उसने दिया ऐसा असाध्य-रोग.
सच्ची है मोहब्बत सभी की यहाँ इस जामने में
फिर जाने क्यों दो कदम चलकर ही देते हैं वो छोड़.

RSD

साकी मेरा गैरों में हैं


रात का ख्वाब क्या पालूँ?
जब मेरी नींद उनकी बाहों में हैं.
सुकून कैसे पालूँ खुदा?
जब मेरा महबूब राहों में हैं.
प्यास मिटाऊं भी तो कैसे?
साकी मेरा गैरों में हैं.
वो मिली और कहने लगी
कर रहा कोई इंतज़ार उनका घर पे है.

RSD

बरसों लगे उन्हें


परिंदो के पर नहीं होता
बिना परों के परिंदा नहीं होता।
हुस्न बेवफा होता है इश्क़ में
बिना बेवफाई के इश्क़ नहीं होता।
बरसों लगे उन्हें बाहों से सेज तक आने में
यूँ ही कोई सफर लम्बा नहीं होता।
मत पूछ मुझसे मेरे दर्दे-जिगर का हाल
अब मुझसे वो बयां नहीं होता।
छिड़ जाता है जब भी जिक्र उनका
महफ़िल में फिर मुझसे पीया नहीं जाता।
कब किसने किसको संभाला है यहाँ
माँ सा दूजा कोई नहीं होता।
वो साथ चले तो वक्त का पता नहीं चला
अरे वेकूफ़ी में वक्त का इल्म नहीं होता।
तुम नजर मिला लो तो इश्क़ हो जाए
बिना इस दर्द के अब गुजरा भी नहीं होता।hay

RSD

सितारा


वो मुझसे मिले मेरी महफ़िल में आकर
सितारा बन गए हैं हमें जमीन पे लाकर।
वो उलझने अब आँखों से बयां नहीं करते
बता देते हैं बस मेरा नाम सुनाकर।
सभी को इश्क़ में कुछ -ना- कुछ मिला
खुदा ने मेरे लिए रखा बस तन्हाई को बचाकर।
कुछ भी नहीं मांगता हूँ अब मोहब्बत में किसी से
इस कदर रख दिया है उसने दिल को तोड़कर।
मीर-ग़ालिब, फैज -फज़ल, सभी लिख गए हुस्न पे
पर कोई नहीं गया इसकी दवा बता कर.
मैं बता रहा हूँ मगर तुम समझोगे नहीं
की अभी-अभी हलक से उतरी है वो इठलाकर।
दरिया -समंदर, चाँद -सितारे, कुछ भी नहीं दिखेगा
जो देखोगे उनकी आँखों में आँखे डालकर।
मेरे हालत तो हो ही गए हैं बद -से-बदतर
वो भी चलने लगे हैं मुँह को छुपाकर।
आवाजे दी जाएँ भी तो किसको अब यहाँ से
सभी खुश हैं अपनी कानों में तेल डालकर।

वो परदे में चली जाती हैं हर किसी से मिल के
ले जाती बस सबके कपडे उतार कर.
मैं नहीं समझा, तुम नहीं समझे तो क्या समझेगा जमाना?
कैसे जुदा होती हैं राहें एक साथ चलकर।
तुम नहीं समझे मेरी मोहब्बदत की वो बातें
जिसे सुनने को आते थे तुम दबे पाँव अँधेरे में चलकर।
कैसे सम्भालूं खुद को तू ही बता दे खुदा?
कौन सम्भला है यहाँ मयखाने में आकर.
इन राहों का अंजाम बस एक ही है
चाहे निकलो इनपे मीर या जालिब को पढ़कर।

माँ ने खिलाया जी बच्चे को अपना दिल समझकर
वो माँ को खिला रहा है एक बोझ समझकर.

आवाजें दिया जिसने जितने करीब से
मिला उतना ही गहरा खंजर उतारकर।
अजनबियों को मैं नहीं अजनबी कहता
जब अपने मिलते हैं हर बार नया नकाब पहनकर।
हमारी ही साजिसों ने हमें लूट लिया
कौन बचा हैं गुनाहों की चादर ओढ़कर।

रहा ता उम्र मैं बंदिशों में
वो मिली ही नहीं कभी दिल जोड़कर।

उफनती लहरों पे तैरा कई बार
डूबा, जब उतरा लहरों पे आँखे मूँद कर.

सिर्फ मैं ही नहीं, तू ही नहीं, समंदर भी है दर्द में
कहाँ मिटा उसका खारापन इतनी दरियावों को पीकर।

आदाएं देखिये की अब जमाना देख रहा है
इस ऊंचाई पे नहीं पहुंचे हैं वो, सिर्फ मुस्कराकर।
जो कल तक मेरे थे, अब आपके संग बैठे हैं
जो आपके संग बैठें हैं, बैठें हैं कई खंजर लेकर।
बिखर जाने दो मेरे आशियाने को
बचाएं भी इसे तो अब किसका नाम लेकर।
खुलेंगी तो फिर कई परतें खुलेंगी
यूँ ही नहीं मरता है कोई सीने में राज दबाकर।

RSD

दिल्लगी


इस कदर टूटा हूँ ए जिंदगी
दुआ बन गयी है दवा अब मेरी।
रूठने लगे हैं सब मुस्करा कर
दुआ बन गयी है दवा अब मेरी।
दिल के मुसाफिर कई मिले
मगर वो ना मिली जिससे करे दिल्लगी।।
बैठ कर खुदा क्या लिख रहा है
यहाँ मेरी हालत हो गयी है पतली बड़ी.

RSD

दर्दे-दिल


दर्दे-जिगर का इम्तहान है बस यही
दर्दे-दिल को कभी मिटाया नहीं जाता।

RSD