एक बार जो तू चल दे मिला के ये कदम
लौट आएं सारी खुशियाँ जो मुझसे रूठ गई हैं.

RSD

मंताज मेरे


मंताज मेरे, मंताज मेरे
मुझसे रूठा है क्यों ख्वाब मेरे
एक रात की नहीं है जिन्द्गगी
जन्मों का बना ले हमराज मुझे।

मैं बरसो से हूँ प्यासा यहाँ
एक आस लिए तेरे बरसने का हाँ
एक फूल तो आ खिला दे
ताप्ती धरती पे मेरे.

RSD


चाहता हूँ गुजर जाऊं तुम्हारे इतने करीब से
फिर न कोई हो तुम्हारे करीब में.

RSD

मंताज-परमीत


ना हारा है परमीत
ना मंताज थकी हैं.
फिर ये कैसी है दूरी
कैसी बेबसी हैं?

चाँद निकलता है रोज
मेरे अम्बर पे
फिर भी मेरे आँगन में
रौशनी की कमी है.

ना रुका है परमीत
ना मंताज बदली है.
फिर क्यों मंजिल हमारी
हमसे रूठी है.

RSD

यार की आँखों में इतनी आदाएं हैं


तन्हा-तन्हा कर देंगे इशारों में, यार की आँखों में इतनी आदाएं हैं
हम कैसे संभाले खुद को इन राहों में, यार की आँखों में इतनी आदाएं हैं.
अरे बिजली गिरा दे यूँ ही हंस के बातों में, यार की आँखों में इतनी आदाएं हैं
तन्हा-तन्हा कर देंगे इशारों में, यार की आँखों में इतनी आदाएं हैं.

RSD

दरिया


मैं तड़पता रहा जिस प्यास के लिए
तुम दरिया लिए बैठी रही
ना प्यास मिटा, ना दरिया बहकी
मोहब्बत यूँ ही अधूरी रही.

RSD

सदियाँ बदलेगी


मेरे मिटने से पहले सदियाँ बदलेगी
कुछ बदले या ना बदले
पर ये हवा बदलेगी।
सितम की इस दुनिया को
मेरा कोई सलाम नहीं।
घेर के बैठे हैं दरिया को
मिटती मेरी प्यास नहीं।
मेरी प्यास तो रही यूँ ही
मगर ये हुकूमत बदलेगी।
जो हुए ना कभी मेरे, उनकी यादे हैं दिल में
मैं बसाऊं तो घर भी तो क्या जुडी दीवारें हैं उनसे।
मैं तो बंजारा ही रहा, मगर ये सूरत बदलेगी।

RSD

झूठा बहाना


बहुत दूर तक समंदर है
फिर भी इंसान प्यासा है.
आसमा पे उड़ती चिड़ियाएं
ढूंढती सिर्फ पानी और दाना है
सबकुछ है फिर भी भाग रहा है इंसान
जाने इस ज़माने में किसको क्या पाना है?

छावं देते वृक्ष को काट देते हम हैं
और धुप में ढूंढता वो ही इंसान फिर ठिकाना है.
जिस्म की प्यास में उलझ के रह गयी जिंदगी
खोज हैं प्यार की, ये तो बस झूठा बहाना है.

RSD

Meaning of life


We are not here to achieve success. 

We are here to create a path 

For our future generation

For Humanity 

And for the betterment of our society. 

That’s what Rumi did

Gandhi did 

Martin Luthar Jr and Mandel did. 

We are not here to live our life.

We are here to make it 

So our children have a happy better life. 

RSD

God


O God

How could I lose my trust in you?

Just because I don’t have a girlfriend. 

O God, how could I don’t believe you

Just because I never got a girlfriend. 

You are the only one who saved me 

And gave everything without asking.

So, How could I leave you 

Just because you did not write a marriage for me.

RSD