आधुनिक भारत में सामाजिक न्याय


मैंने कहा, “मैं चोर नहीं हूँ.”
न्याय की कुर्सी से आवाज आई
तुम ही चोर हो.
उन कुर्सियों पे बैठी थी नारियाँ
न्याय की देवियाँ
और उनके पीछे खड़े थे, पुरुष।
……
और मैंने देखा
न्याय की देवियों की आँखे
देख रही थीं नफ़रत से
मेरे सर पे तितर-बितर बाल को
चिपटे – नाक को
मोटे-भद्दे, बाहर निकले मेरे होंठ को
और मेरे काले कुरूप काया को.
……
बेड़ियों में जकड़ा मैं
देख रहा था
ब्रिटिश-सम्राज्यवाद के न्याय को
जो अपने उत्कर्ष पे था.
……
अंत में कटघरे में लायी गयी
एक सुन्दर सी नारी
जिसका मुख
सूर्य की किरणों सा दिव्या था
और वक्ष
हिमालय सा उन्नत।
बिना उसके शब्दों को सुने
न्याय की देवियों ने
एक स्वर में कहा, “ये ही कुलटा है.”
इसने ही अपने अंगों की मादाकता
और अपने नयनों की चंचलता
अपने यौवन की मधुरता
से उस भीड़ को उकसाया था.
जैसे कोई किसान
स्वछंद चरते किसी पशु को
कोई बालक
शांत बैठे मधुमखियों को
उकसाता है.
अतः, इसका अपराध
शास्त्रों के अनुसार
निंदनीय नहीं, दण्डनीय है.
……
और मैं स्तब्ध
देख रहा था
वैशाली के गणराज्य को
गणतंत्र को
जो अपने उत्कर्ष पे था
……..

परमीत सिंह धुरंधर

घूँघट और चीरहरण


मेरा इश्क़, कोई हवस नहीं है
अतः यह किसी भीड़ की मोहताज नहीं है
हुस्न और मेरी राहें हैं अलग -अलग, पर
मेरा मकसद घूँघट उठाना है, कोई चीरहरण नहीं है.

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़ पे कोई और रंग


ये दिल, ये दर्द, ये दवा
इश्क़ पे कोई और रंग चढ़ाता भी तो नहीं।

ये रोटी, ये कपड़ें, ये मकान
शहर में अब कुछ भाता भी तो नहीं।

परमीत सिंह धुरंधर

उम्मीदें लगाईं


जो दौलत कमाई
जो शोहरत कमाई
शहर में जो हिम्म्मत दिखाई
सब लूटने लगा है
सब बिखरने लगा है
तूने आँखों में जो
काजल लगाईं।

ये मोहब्बत है मेरी
या शिकायत है खुद से
जो कातिल है मेरा
उससे ही उम्मीदें लगाईं।

परमीत सिंह धुरंधर

अब अनंत हो गयी


जहाँ दर्द मिटे दिल का
वो नयन कहाँ मेरे?
जिसे बाँध लूँ बाहों में
वो ख्वाब कहाँ मेरे।

इन तारों -सितारों की
किस्मत नहीं मेरी
जो दूर करे मेरा अँधियारा
वो दीप कहाँ मेरे?

यह प्यास मेरे दिल की
अब अनंत हो गयी
जो अंत करे इसका
वो अधर कहाँ मेरे?

परमीत सिंह धुरंधर 

यूँ ना दिल को मेरे तोड़ो


यूँ ना दिल को मेरे तोड़ो
ये रातों का नशा नया है
अभी-अभी तो निगाहें लड़ी हैं
अभी-अभी तो शर्म का पर्दा गिरा है.

दो पल ही सुला कर जुल्फों में
ऐसे ना बिजली गिरावों
अभी-अभी तो सावन बरसा है
अभी-अभी तन -मन ये भींगा हैं.

परमीत सिंह धुरंधर

श्री गणेश और मूषक


पिता और मैं, जैसे
सुबह की लालिमा
और चाँद की शीतलता
दोनों एक साथ
जिसका स्वागत करते
पक्षीगण कलरव गान से.

पिता और मैं
सुसुप्त अवस्था में
जैसे कोई ज्वालामुखी
और बहुत अंदर उसके सीने में
कहीं आग सा धड़कता मैं.

पिता और मैं, जैसे
छपरा का कोई धुरंधर
त्यागकर अपनी चतुराई
और चतुरंगी सेना
बना मेरा सारथि
और कुरुक्षेत्र में उतरता
नायक बन कर मैं.

पिता और मैं, जैसे
शिव और भुजंग
पिता और मैं, जैसे
हरी और सुदर्शन
पिता और मैं, जैसे
सूर्य और अम्बर
पिता और मैं, जैसे
श्री गणेश और मूषक।

परमीत सिंह धुरंधर

प्रेम हो तो पिता सा – 2


प्रेम हो तो पिता सा
गोर मुख पे काले तिल सा.
हम सोंचे ये रूप है मेरा
ये यौवन है मेरा
मगर जमाना जानता है
की ये कमाल है इस तिल का.

हवाओं ने रुख बदले
सितारों ने चाल बदले
यौवन के ज्वार में रिश्ते
और रिश्तेदार बदले
मगर वो अटल है अम्बर पे ध्रुव सा.

परमीत सिंह धुरंधर

प्रेम हो तो पिता सा


प्रेम हो तो पिता सा
अदृश्य, मगर अचल पर्वत सा.
धुप में छाँव सा
रहश्यमयी ब्रह्माण्ड में
अचल-अनंत ब्राह्मण सा.
जीवन – रूपी गरल का पान
स्वयं निरंतर करते हुए
अमृत – कलश हमारे अधरों पे
रखता, अवचलित
मौन, सन्यासी, शिव सा.

परमीत सिंह धुरंधर

दर्द


एक तुझसे बात ना करने का दर्द
यहाँ – वहाँ, जाने कहाँ-कहाँ?
किस – किस से बात करके?
हम ये दर्द, मिटाते हैं.

परमीत सिंह धुरंधर