तुम जरा जो धीरे से चल दो


तुम जरा जो धीरे से चल दो,
मेरी सांसें मेरा साथ दे दे l
बस इतना कहना जो तुम मानो,
मेरे दिल में भी मौजे उमंग हो l
ना चाहत है मोहब्बत की तुमसे,
ना आरजू पास आने की l
मौत के दर पे खड़ा हूँ,
और क्या सजा है दिवाली की l
तुम जुल्फों का कफ़न जो पहना दो,
मेरी मौत भी दुल्हन बन सज संवर ले l
तुम जरा जो धीरे से चल दो,
मेरी सांसें मेरा साथ दे दे l
ये शर्मो हया ये कमसिन अदा,
तेरा हुस्न ऐ जालिम सारे जहाँ में है जुदा l
तुम जरा जो काजल लगा लो आँखों में,
मेरा दर्द भी कहीं छुप ले l
जाते जाते हमें इस जहाँ से
वो मंजर तो दिखला दो l
घुघंट उठ रहा हो तुम्हारा,
शर्म से पलके जड़ गई हो l
तुम जरा जो ऐसे संवार लो,
मेरी धड़कने भी मोहब्बत कर ले l
तुम जरा जो धीरे से चल दो,
मेरी सांसें मेरा साथ दे दे l
बुरा न मानो इस दिल का,
ये तो प्रेम का मारा हुआ है l
देख के हुस्न को तुम्हारे,
चित इसका भी बदला हुआ है l
तुम जरा मित्रता कर लो,
ये परमीत भी मनमीत बन ले l
तुम जरा जो धीरे से चल दो,
मेरी सांसें मेरा साथ दे दे l

These lines were written in 2004 during my interview for the post of Scientist C at BARC, Mumbai.

परमीत सिंह धुरंधर

हुस्न – इश्क़ का अंतर


ऐसे नहीं होता शिकार,
इश्क़ में, जिस्म का.
फिर अंतर ही क्या रह जाएगा?
हुस्न से, इश्क़ का.

 

परमीत सिंह धुरंधर

निरीह, सुसुप्त, वक्ष


मिल जाती है सबको ही सोहरत,
बाजार में.
ये सोहबत है, जो मिलती है,
बस पाठशालाओं और मयखानों की,
बंद दीवार में.
उनका आँचल है जो,
चुपके से सरक जाता है,
हर एक रात.
वक्षों को छोड़कर,
अकेला, निहत्था,
मझधार में.
ये तो सोहबत है, लबों की,
जो अपनी प्यास मिटाने को,
कर देता है आगे,
निरीह, सुसुप्त, वक्षों को,
भीषण संग्राम में.

 

परमीत सिंह धुरंधर

अर्जुन – पुत्र अभिमन्यु


यूँ ही धरा पे,
अब नहीं धीरज धरूँगा,
तुम कहोगे,
तो आज से ही युद्ध होगा।
साँसों के आखिरी क्षणों तक,
भीषण संग्राम होगा।
लाएंगे तुम्हारे स्वप्न, या फिर,
कुछ नया ही अंजाम होगा।
मुठ्ठी भर हैं, तो ये मत सोचो,
की मसल दिए जाएंगे।
आज ग्रहों-नक्षत्रों,
और स्वयं सूरज तक,
अर्जुन – पुत्र अभिमन्यु का,
तेज होगा।
भीषण – बाणों की बर्षा होगी,
चारों दिशाओं से.
जर्रे – जर्रे पे आज, सुभद्रा – पुत्र,
के रथ का निशान होगा.

 

परमीत सिंह धुरंधर

निकाह होने के बाद


मेरी मोहब्बत में,
उन्होंने एक खुसनुमा गुनाह,
कर दिया।
दिल मेरे नाम,
और जिस्म किसी और,
को कर दिया।
निकाह होने के बाद भी,
उनके नैनों के जाम मेरे हैं.
उन्होंने अपनी हया मेरे,
और बेहयाई किसी और के,
नाम कर दिया।
मत पूछ,
हुस्न से इस भेद का राज.
यही तो है, जिसने
जिस्म और दिल के आग,
को अलग – अलग कर दिया।
अब भी शिकायतें करते हो,
तुम हुस्न से.
अरे तुम्हारा पौरष क्या है?
इनके आगे.
इन्होंने अपने दो बाहों से ही,
कितनों के आँगन को,
गुलजार कर दिया।

 

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़


इश्क़ क्यों बदले?
अंदाजे-गुरुर को.
ये उनकी चोली नहीं,
जो फिसल जाती है,
हर रात को.
जिस्म को पा लेना ही,
बुलंदियों का नाम नहीं।
वार्ना युद्ध होते हरम में,
और सुरमा पैदा होते,
हर एक रात को.

 

परमीत सिंह धुरंधर

संघर्ष ही मेरा उद्देश्य है


मुझे हार बर्दास्त नहीं,
और जीत की कोई चाह नहीं।
संघर्ष ही मेरा उद्देश्य है,
जब तक मंजिल,
आ जाती मेरे पास नहीं।
तारो-चाँद से, ये माना,
की किस्मत का है लेना – देना।
मगर मेरे हौसलों पे,
इनकी गति का कोई असर नहीं।
हर चट्टान मैं तोड़ दूंगा,
अगर वो मेरे राहों में आये.
उबड़-खाबड़ राहों के बिना,
मिलती धरा को कभी प्रवाह नहीं।
संघर्ष ही मेरा उद्देश्य है,
जब तक मंजिल,
आ जाती मेरे पास नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

कोई नहीं गणपति जैसा: सुन्दर और वयापमं.


कोई नहीं गणपति जैसा!
सुन्दर और वयापमं।
कोई नहीं गणपति जैसा!
सरल और सुगम।
हर्षित कर दें मन को,
और पुलकित हर उपवन।
कोई नहीं गणपति जैसा!
विघ्न – विध्वंशक।
कोई नहीं गणपति जैसा!
उत्तम -सर्वोत्तम।
विकट-विरल हो परिस्थिति,
या दुर्गम -दुर्लभ मार्ग हो.
कोई नहीं गणपति जैसा!
जो कर दे, हर मार्ग, निष्कंटक।
कोई नहीं गणपति जैसा!
जो देवों में प्रथम।
बस मोदक पे ही,
तुम्हे आशीष अपना दे दें.
बस दूर्वा पाकर तुमसे,
कर दे तुम्हारा भाग्योदम।
कोई नहीं गणपति जैसा!
मधुर- और – मोहक।

 

परमीत सिंह धुरंधर

गुनाहों की चादर


दुनिया की भीड़ में,
मैं खो गया.
ऐसा आप सोचते हो,
ये हकीकत नहीं हैं दोस्तों।
हकीकत तो ये है की,
गुनाहों की चादर,
इतनी लंबी है उनकी,
की मैं आसानी से छुप गया.

 

परमीत सिंह धुरंधर

जॉन – बिपाशा – करण: एक त्रिकोण


जैसे ही मैंने बिपाशा को अपनी बाहों में खींचा अपने ओठों के करीब, उसने मेरे कानो में धीरे से कहा, “तुम बाप बनने वाले हो.” बिजली के एक झटके से मैं उससे अलग होके, बिस्तर से कूद पड़ा.
मैं, ” ये क्या कह रही हो तुम? ये कैसे हो गया?”
बिपाशा सिर्फ मुस्करा रही थी जैसे मैंने कोई बेवकूफी कर दी हो. कुछ देर यूँ ही मुस्कराते और मुझे देखने के बाद उसने कहा, “तुमने ही तो किया है, इसमें इतना परेशान होने की जरुरत नहीं। मैं सब संभाल लुंगी, तुम्हे कुछ करने की जरुरत नहीं।”
मैं, “लेकिन बिपाशा, हम ने ये तय किया था न की अभी तीन – चार साल नहीं। चलो कल जाके गर्भपात करा लेंगे।”
बिपाशा, “देखो मुझे नहीं पता क्या तय हुआ था. मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाली। ये मेरा सपना है. एक औरत मातृत्व के सुख के बिना अधूरी है. और, मैं ३५ की हूँ, चार साल मैं नहीं रुक सकती। मैं सिर्फ तुम्हे बता रही थी क्यों की अब पांचवा महीना है. मैं गर्भपात नहीं कर सकती।”
इतना सुनते ही मेरे पाँवों की जमीन खिसक गयी. मैंने कहा, “तुमने मुझे इतना बड़ा धोखा दिया। अगर तुम्हे मातृत्व का सुख ही चाहिए था तो जॉन के साथ ही ये सुख ले लेती।” इतना कह के मैं बाहर आ गया और सिगरेट सुलगा ली. वो अकेली कमरे में थी, मैंने उसकी दुखती नब्ज दबा दी थी.
कुछ देर बाद वो आयी और गले से लिपटते हुए बोली, “करण, तुम्हे पता है, जॉन ना तो शादी करना चाहता था ना ही वो बच्चा चाहता था. तुम अगर चाहते हो तो तलाक ले लेंगे, लेकिन मैं ये बच्चा चाहती हूँ.”
मैं, “बिपाशा, ये तो धोखा ही है न. तुम १० साल रही जॉन के साथ, लेकिन वो नहीं चाहता था, इसलिए तुमने अपने औरत बनने के सुख को ठुकराया। अब उस सुख के लिए तुमने मेरी आकांक्षाओं की परवाह नहीं की. इसका एक ही मतलब हैं की तुम्हे मुझसे प्रेम ही नहीं, तुमने सिर्फ बच्चे के लिए शादी की. अगर तुम्हे सिर्फ बच्चा ही चाहिए था तो तुम बिना जॉन को बताये भी तो कर सकती थी.”
बिपाशा, “तो क्या तुम दूध पीते एक बच्चे हो? तुम्हे नहीं पता था की शादी क्यों की जाती है? तुम सब मर्द एक से हो, तुम्हे सिर्फ जिस्म चाहिए। मैं उस समय तैयार नहीं नहीं माँ बनने के लिए. जब मेरा मन था तो जॉन शादी नहीं करना चाहता था. बिना शादी किये मैं माँ नहीं बन सकती थी
अगली सुबह, मैंने खुद को समझाया और बिपाशा के पास जाके माफ़ी मांगी और उसे डॉक्टर के पास जाने को बोला। उसने बताया, “मैं डॉक्टर से मिल आयी हूँ, मैं ठीक हूँ.” नौ महीने बाद मैं एक बच्चे का पिता और बिपाशा माँ बन चुकी थी. एक साल बाद जूनियर करण के जन्मदिन पे बिपाशा जिद पे अड़ गयी की जॉन को बुलाएँगे। मैं अचंभित था क्यों की उसी के चलते मैंने जॉन से बोलचाल बंद की, उसे शादी में नहीं बुलाया। बिपाशा, “जॉन मेरा एक अच्छा दोस्त हैं, उसने मुझे हर मोड़ पे सहयोग दिया है. मुझे नहीं समझ में आता, तुम्हे उससे क्या दिक्कत है.” अंत में मैं मान गया.
और आज तीन महीने बाद, हम दोनों का तलाक हो गया. बिपाशा फिर से जॉन के साथ रहने लगी हैं. मुझे कभी – कभी लगता है की उसने बस मुझसे बच्चे के लिए शादी की या जॉन को पाने के लिए. पत्रकारों को उसने तलाक के बाद कहा, ” मैं एक स्वभिमानी, स्वतंत्र, स्वयं पे निर्भर हूँ, मैं अपने बच्चे का लालन -पालन कर सकती हूँ. मैं आज की भारतीय नारी को एक संदेस देना चाहती हूँ की वो अपने बच्चे के लालन-पालन के लिए अपने पति पे निर्भर न रहें। मुझे ख़ुशी है की मेरा सच्चा दोस्त जॉन मेरे इस निर्णय के समय मेरे साथ है. और हाँ जॉन सिर्फ  मेरा दोस्त है, उसका अपना परिवार है, आप कृपया कुछ और न समझे।”

 

परमीत सिंह धुरंधर