भीषण युद्ध होगा


भीषण युद्ध होगा
आरम्भ और अंत मेरे हाथ नहीं
परिणाम का मुझे ज्ञान नहीं
पर क्षण-क्षण में प्रलय का आभास होगा।
भीषण युद्ध होगा
भीषण युद्ध होगा।

सूर्य की तपिस और चंद्र की शीतलता
से ज्यादा, इस धरती का मेरी तीरों से श्रृंगार होगा।
जीत उनकी भले निश्चित हो गयी है आपके साथ से
मगर मेरे जीते-जी, पल-पल में उन्हें हार का भय होगा।
भीषण युद्ध होगा
भीषण युद्ध होगा।

साँसों का क्या है?
अभिन्दन में बीते, या वंदन में बीते
पौरष वही है जिसकी साँसे ना भय में बीते।
सुबह या शाम चाहे जैसी हो, मेरी तीरों का लक्ष्य बस एक होगा।
भीषण युद्ध होगा
भीषण युद्ध होगा।

Rifle Singh Dhurandhar

पिता-पुत्र की जोड़ी


वो पिता-पुत्र की जोड़ी,
बड़ी अलबेली दोस्तों।
एक अर्जुन,
एक अभिमन्युं दोस्तों।
एक ने रौंदा था,
भीष्म को रण में.
एक ने कुरुक्षेत्र में,
कर्ण-द्रोण को दोस्तों।

परमीत सिंह धुरंधर

कर्ण


समय है प्रतिकूल, भाग्य-विहीन मैं धूल,
पर माँ अब मैं लौट के नहीं आऊंगा,
माना, अर्जुन-कृष्णा की है प्रीत,
माना, तय है उनकी जीत,
मैं भी वचन अपना निभाउंगा,
इस कुरुक्षेत्र में मैं ही, अर्जुन से टकराउंगा।
धरा नहीं छोड़ती कांटो से भरे वृक्षों को,
तुमने तो ठुकराया, बिना आहार दिए मेरे मुख को,
माना, समय नहीं है दूर,
माना, काल भी है आतुर,
पर मैं अपनी तीरों से, बल अपना दिखाऊंगा,
इस कुरुक्षेत्र में मैं ही, अर्जुन से टकराउंगा।
अब मैं शिशु नहीं की स्तनपान कर पाउँगा,
ना मैं कुरुवंशी की राजन ही कहलाऊंगा।
माना, धर्म नहीं मेरा वसूल,
माना, कलंकित है मेरा खून,
पर, आखरी सांस तक दुर्योधन को बचाऊंगा,
इस कुरुक्षेत्र में मैं धुरंधर ही, अर्जुन से टकराउंगा।

लक्ष्य और कर्ण


ए दिल,
ए दिल,
उड़-उड़,
के देख ले,
सपना है तेरा।
टूट जाए,
मिट जाए,
क्या जाता है तेरा।
यूँ ही, तू तो,
ठुकराया हुआ है,
यूँ ही, तू तो,
कितनी रातो से,
सोया नहीं।
तो उठ-उठ,
के मार,
लक्ष्य है तेरा।
जीते,
न जीते तू,
कट जाए,
मिट जाए,
क्या जाता है,
परमीत तेरा।