मंत्र


बाप का मंत्र कभी बेकार नहीं जाता,
ब्रह्माश्त्र भी इस के सामने काम नहीं आता.

परमीत सिंह धुरंधर

रिश्ते


जिंदगी दो पलों की, बेवफाई उम्र भर का,
रिश्ते यूँ ही नहीं बनते, लहू हो या दिलों का.

परमीत सिंह धुरंधर

सितमगर


सितम बहुत हुई, ए सितमगर,
अब लड़ेंगे हम.
भय, डर कुछ भी नहीं है,
अब कोई समझौता नहीं करेंगे हम.

परमीत सिंह धुरंधर

जिंदगी


कब तक दुवाओं के सहारे,
जिन्दा रहोगे।
कभी जिंदगी में कुछ और भी तो,
आजमाओ।
ये सच है,
दरिया के मौज़ों में मज़ा है बहुत,
पर कभी शांत, स्थिर समुन्दर में,
भी सबकी तो लगाओ।

परमीत सिंह धुरंधर

दुश्मन


सजा देते, देते
दुआ दे गए.
दुश्मन मेरे,
मुझको गले से लगा के.
जिसके लिए,
दुनिया छोड़ी।
वो ही खंजर चुभा गए,
मुझको गले से लगा के.

परमीत सिंह धुरंधर

नजर


उनकी हर सरहद पे,
मेरी लहरो का निशान आज भी बाकी है.
दुश्मनो में हलचल मचा देने के लिए,
मेरा एक नाम ही काफी है.
मैं हार के बैठ भी जाऊं,
तो गम होता है उन्हें।
उनके माथे पे एक बल के लिए,
बस मेरी चंद साँसे ही काफी हैं.
वो सजती हैं,
घंटो आइना देख के.
उनकी आँखों में हया और गालो पे लाली के लिए,
मेरी एक नजर ही उनपे काफी है.
बरसों से कोशिस कर रहा है जमाना,
मुझे बिखराने के लिए.
उसकी हर आजमाइश पे,
मेरा मुस्कुराना ही काफी है.

परमीत सिंह धुरंधर

मज़ा


क्या ढूंढता है इन आँखों में तू,
सितारे चाहिए या चाँद ढूंढता है तू.
दे सकती हूँ चंद राते चांदनी की मैं,
या पूरा आसमान ढूंढता है तू.
जाम का मज़ा हलके-हलके छलका के पीने में हैं,
या एक बार में ही गटकना चाहता है तू.
किस्मत है तेरी, पूरा मज़ा ले,
या प्यास अपनी मिटाना चाहता है तू.

परमीत सिंह धुरंधर

गुनाह


मैं कर्म कोई भी करूँ,
खुदा उसे गुनाह गिनता है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

दीवानगी


किसी और की नाराज़गी से,
इंसान बंदगी तो नहीं छोड़ सकता।
मोहब्बत पे मर मिटने वाला,
आशिकी तो नहीं छोड़ सकता।
वो और हैं जिससे मोहब्बत पसंद ना होगी,
उनसे सहम कर धुरंधर सिंह,
अपनी दीवानगी तो नहीं छोड़ सकता।

मै ऐसा नहीं


मै ऐसा नहीं जो आसमा के चाँद को पसंद आऊं,
मै ऐसा नहीं जो सितारों की महफ़िल में नज़र आऊं,
मै छोटा सा एक दरिया हूँ,
जिसकी लहरों में कोई धार नहीं,
मै ऐसा नहीं की किनारों को तौल दूँ.
मै जैसा भी हूँ, जहाँ भी हूँ,
सींच दूंगा इस मिटटी को,
सुख जाने से पहले दे जाऊंगा वो हरियाली परमित ,
जो नसीब नहीं सागर के बांहों में किसी को दोस्तों.