मैं इतना टूटा हुआ हूँ


मैं इतना टूटा हुआ हूँ,
बिखरा हूँ हवाओं में.
वक्त के थपेड़ों में,
मेरा कोई खंडहर भी नहीं बचा है.
लहरों को क्या दोष दूँ?
कच्चे थे जब मेरे ही पाँव।
खूबसूरत दलदलों की ऐसी चाहत थी,
की अब कोई किनारा भी नहीं बचा है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

उम्र के इस ढलान पे


बस तन्हाई ही रह गयी,
उम्र के इस ढलान पे.
वो तेरे यौवन का रस,
वो तेरे वक्षों पे मेरे अधर.
बस एक कसक सी रह गयी,
साँसों में,
उम्र के इस ढलान पे.
जिन गेसुओं में उड़ा था,
कभी भौंरा बनके मैं.
इस आजाद अम्बर के उपवन में,
नस – नस में फिर उस कैद की,
चुभन सी उठ रही, उम्र के इस ढलान पे.

 

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़ और हुस्न


इश्क़ वो दुआ है दोस्तों,
जिसकी कोई सुनवाई नहीं।
क्यों की?
हुस्न के आगे कोई और बेवफाई नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

हाथों में इतिहास के कई पन्ने आ गए


मेरे इश्क़ को,
एक समंदर ना मिल सका.
उनकी लहरों को कई,
किनारे मिल गए.
मेरे चरित्र का हनन करने वालो,
ज़रा ठहरो।
मेरी हाथों में भी,
इतिहास के कई पन्ने है आ गए.
तुम जो कहते हो,
की ये दो लोगो के बीच की बात है.
मैं नहीं मानता उसे,
जब सुलगती, सिसकती, सुबकती,
अपने जिस्म पे जख्म लेकर।
तुम्हारे चार दीवारों की औरत,
सड़क पे आ जाय.
तुम बजा सकते हो,
ऐसे ना मर्दों की चमक पे ताली।
क्यों की ऐसे परुषों की प्रधानता में ही,
अहिल्या को पाषाण से नारी बनने में,
कई साल लग गए.

 

परमीत सिंह धुरंधर

ए शिव मुझको दे दो इतनी शक्ति ना


मैं समंदर को हलक से पी जाऊं,
ए शिव मुझको दे दो इतनी शक्ति ना.
सारे अमृत त्याग दूँ, और गरल पी जाऊं,
ए शिव मुझको दे दो इतनी शक्ति ना.
जीवन का हर अपमान पी जाऊं,
मुस्करा कर दुश्मनों से मिलूं।
तन्हाई हो बस मेरी, मैं अलख जगा दूँ ना.
ए शिव मुझको दे दो इतनी शक्ति ना.
अब कोई मेनका जो धरती पे अवतरित हो,
तो ना छला जाऊं, मैं विश्वामित्र सा.
राम सा मन को सयम में मैं बाँध जाऊं,
ए शिव मुझको दे दो इतनी शक्ति ना.

 

परमीत सिंह धुरंधर

 

भारतीय नारी कभी किसी की नहीं


भारतीय नारी कभी किसी की नहीं,
और जिसे भी उसका दम्भ है,
उसे अभी तक मिला कोई ज्ञान नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

लडकियां बन गयीं हैं बिल्ली


भारत की लडकियां,
बन गयीं हैं बिल्ली,
और लड़के, बंदर।
इस पवित्र आँगन में,
अब किसी अहिल्या के लिए,
कोई राम न बचा.
जिस्म के इस खेल में,
रह गए है बस ऋषि गौतम,
और देव इंदर।
अब द्रौपदी भी पुकारे,
को किसे ?
यहाँ तो भीम-अर्जुन,
भी टूटते हैं दुर्योधन सा जिस्म पे,
इन दीवारों के भीतर।

 

परमीत सिंह धुरंधर

 

 

अभी अधरों को वक्षों पे लगाया था


अंग – अंग खिल कर,
हिमालय हो गए हैं.
वो कहती है,
की ये नाजुक बड़ी है.
अभी – अभी अधरों को,
वक्षों पे लगाया था.
और वो हैं की,
उनपे चोली कस रही हैं.
अभी सिलवट तक टूटी नहीं,
और चादर भी कोरा ही है.
मैंने जुल्फों को बस,
अभी छुआ ही तो था.
और वो हैं की अपनी,
चुनर समेटने लगीं हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

आज अकेली पड़ गयी है, कंगना


भारत वर्ष जिसके आँगन में,
रविश कुमार, विनोद दुआ,
और लाखों नारी के अधिकार के लिए,
लड़ने वाले, वामपंथी, सेक्युलर हैं,
वहाँ, आज अकेली पड़ गयी है, कंगना।

भारत वर्ष, जहाँ हिन्दू धर्म, सवर्णों में,
हर पल नारी विरोधी कर्म, मर्म,
ढूंढने वाले,
सिंदूर, करवा चौथ को नारी के पावों की बेड़िया बताने वाले,
लाखों वामपंथी, सेक्युलर हैं,
वहाँ, आज अकेली पड़ गयी है, कंगना।

भारत बर्ष, जहाँ नारी से कैसे बाते करते है?
कैसे नारी का सम्मान करते है?
क्यों राम गलत थे जो सीता का त्याग किया?
जहाँ लाखों नारे लगाते हैं नारी की मुक्ति को,
जहाँ सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार,
रोज कहते हैं बात नारी सुरक्षा का,
जहाँ लाखों वामपंथी, सेक्युलर हैं,
वहाँ, आज अकेली पड़ गयी है, कंगना।

 

परमीत सिंह धुरंधर

शिव आप ही मेरी आत्मा


शिव आप ही मेरी आत्मा,
शिव आप ही हो मेरे परमात्मा।
शिव, आप को ही है मुझे पाना,
ये ही है मेरी कामना, ये ही है मेरी उपासना।
शिव, मुझे उद्दंड बना दो,
शिव, मुझमे घमंड भर दो.
पर सदा चरणों में अपने रखना,
ये ही है मेरी कामना, ये ही है मेरी उपासना।
धरती से आकाश तक, प्रलय मचा दूँ,
त्राहिमाम मचा दूँ,
हाहाकार मचा दूँ.
मुझे अमृत नहीं, आप सा विष ही है चखना,
ये ही है मेरी कामना, ये ही है मेरी उपासना।
शिव आप ही मेरी आत्मा,
शिव आप ही हो मेरे परमात्मा।
शिव, आप को ही है मुझे पाना,
ये ही है मेरी कामना, ये ही है मेरी उपासना।

 

परमीत सिंह धुरंधर