हमारी बेगम -जान हो


बेगम – जान हो, हमारी तुम बेगम -जान हो,
हम हैं सुखल छुहारा तुम पहलवान हो.
खाती हो, खिलाती हो, धौंस भी दिखती हो,
बीस बरस की शादी के बाद भी,
सोलह सी सरमाती हो.
दो बच्चों की अम्मा,
तुम अब भी बड़ी नखरेबाज हो.
बेगम – जान हो, हमारी तुम बेगम -जान हो.
हम हैं सुखल छुहारा तुम पहलवान हो.

मन की सच्ची हो, कान की कच्ची,
पुरे मोहल्ले की सहेली हो तुम पक्की।
पल में हवा में महल बना देती हो,
बात – बात में मायके का करती गुमान हो.
दो लड़कियों की अम्मा तुम अब भी कच्ची -कचनार हो.
बेगम – जान हो, हमारी तुम बेगम -जान हो.
हम हैं सुखल छुहारा तुम पहलवान हो.

 

परमीत सिंह धुरंधर

गजानन स्वामी मेरे


गजानन – गजानन, प्रभु मेरे,
मुझ पर भी दया दृष्टि करो.
मुश्किलों में है सारी राहें मेरी,
हे विध्नहर्ता, इन्हे निष्कंटक करो.
ज्ञान के आप हो अथाह – सागर,
दिव्य ललाट और विशाल – नयन.
अपने नेत्र-ज्योति से मेरे जीवन में प्रकाश करो.
गजानन – गजानन, स्वामी मेरे,
मेरे मन-मस्तिक में विश्राम करो.
अपमानित हूँ, दलित हूँ,
जग के अट्ठहास से जड़ित हूँ.
आप प्रथम -पूज्य, आप सुभकर्ता,
महादेव – पार्वती के लाडले नंदन।
मेरे मस्तक पे अपना हाथ रखों।
गजानन – गजानन, स्वामी मेरे,
इस अपने सेवक का भी मान रखो.

 

परमीत सिंह धुरंधर

एक तो हम बिहारी है


एक तो हम बिहारी है,
उसपे हम सीधे बिहार से.
जिला हैं मेरा छपरा,
जहाँ लालू के ससुराल रे.
जहाँ से भइलन भिखारी,
जेकर मारिसस तक रहल तान रे.
माटी यही है राजेंद्र बाबू जी का,
जिन्होंने सवारा था भारत का ललाट रे.
एक तो हम बिहारी है,
उसपे हम सीधे बिहार से.
जिला हैं मेरा छपरा,
जहाँ लालू के ससुराल रे.
काट देते हैं, छाँट देते हैं,
जहाँ निकल जाती है गोली,
बात -बात पे.
जो नहीं अपने,
उनको तो देते हैं हम रगड़ के.
और जो हैं अपने मेरे,
हम रखते हैं उनको भी रगड़ के.
एक तो हम बिहारी है,
उसपे हम सीधे बिहार से.
जिला हैं मेरा छपरा,
जहाँ लालू के ससुराल रे.

 

परमीत सिंह धुरंधर

बिहार के दोनों लाल ऐसे


एक का नाम Aftab है,
और एक का नाम Crassa.
बिहार के दोनों लाल ऐसे,
कहीं भी जमा दें तमाशा।

एक का नाम Vipul है,
और एक का नाम Raman.
बिहार के दोनों लाल ऐसे,
साथ चलें तो जैसे नर-नारायण।

एक का नाम Rajesh Prasad है,
और एक का नाम Vimal Kishor।
बिहार के दोनों लाल ऐसे,
छाँट दे अँधेरा और कर दे भोर.

 

परमीत सिंह धुरंधर

बेगम – जान


आवsअ दिल के दिल से करार करके,
तहरा के बेगम – जान कह दीं.
तू पीसsअ सरसो हमार सिलवट पे,
हम घर-दुआर सब तहरा ही नाम कर दीं.
जहिया से देखनी रूप तहार पनघट पे,
प्यास उठल बा अइसन इह मन में,
की मन करे पनघट पे ही घर कर दीं.
आवsअ तहरा अधर-से-अधर जोड़ के,
तहके आज आपन प्राण -प्यारी कह दीं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

वफ़ा


उम्र गुजर जाए तेरी बाहों में,
फिर मुझे मेरी मौत का गम नहीं।
एक रात दे दे, वफ़ा की सच्ची में,
फिर तेरी वेवफाई का मुझे रंज नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

योगी जी के सरकार बा


तहरे कमर के बल पे, योगी जी के राज बा,
केकरा में बा अतना गुद्दा, जे रख दी तहरा पे हाथ हाँ.
त घुघंट उठा के चल अ, जोबन उछाल के चल अ,
मन करे त, अब लहंगा उठा के चल अ.
तहरे नजर के तीर पे, गिर गईल सरकार अखिलेश के,
केकरा में बा अतना गुद्दा, जे छू दी तहार एगो केश हाँ.
त पयाल बजा के चल अ, कंगन खनका के चल अ,
मन करे त, अब चोली से चुनर गिरा के चल अ.
तहरे जोबन के जोर पे योगी जी के सरकार बा,
केकरा में बा अतना गुद्दा, जे मुँह खोली तहरा खिलाफ हाँ.
तहरे कमर के बल पे, योगी जी के राज बा,
केकरा में बा अतना गुद्दा, जे रख दी तहरा पे हाथ हाँ.

 

परमीत सिंह धुरंधर

चरचराये खटिया और चुये पलानी


अइसन तहार जोबन ये रानी,
की चरचराये खटिया और चुये पलानी।
आरा, छपरा से बलिया तक,
तहरे किस्सा, तहरे कहानी।
बलखाये अइसन तहार कमर,
की पुरवा में उठे पछुआ के लहर.
दिल्ली छोड़ के तहरे खातिर,
दुआर ओगरतानी।
जहिया कह देबू, घर से उठालेम,
मर्द अइसन हइन,
जेकर अभियों बाटे खाटी पानी।
अइसन तहार जोबन ये रानी,
की चरचराये खटिया और चुये पलानी।

 

परमीत सिंह धुरंधर

मेरे ह्रदय में एक दरिंदा धड़कता है


मुझसे मत पूछो यारों,
मेरे पास दिल है की नहीं।
दिल तो कब का टूट गया २००३ में,
अब तो मेरे ह्रदय में,
एक दरिंदा धड़कता है.
अब मौका मिले तो,
दबोच लूँ, खरोंच दूँ.
कहीं दन्त, तो कहीं नख के,
निशान छोड़ दूँ.
अश्रुओं की धारा में,
मैं भी उसकी मोहब्बत को,
तड़पती, विलखती,
चीत्कारती छोड़ दूँ.
मेरी मोहब्बत को जब,
उसने तार-तार किया चौराहे पे.
तब से मेरे मनो-मस्तिक में,
ये नंगापन बस गया है.
और मेरी हसरतों में,
अब बस सिर्फ हवस-ही-हवस है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

क्षत्राणी का दूध और भगवान् शिव का आशीर्वाद प्राप्त है मुझे


बस गगन के वास्ते हो राहें मेरी,
फिर चाहे आमवस्या में हो या राहें पूर्णिमा में।
उम्र भर चाहे ठोकरों में रहूँ, कोई गम नहीं,
मगर मंजिलें मेरी राहों की हो आसमाँ में।
तारें चाहें तो छुप लें,
चाँद चाहे तो अपनी रौशनी समेट ले.
हो प्रथम स्वागत चाहे अन्धकार में मेरा,
मगर प्रथम चुम्बन उषा का हो आसमाँ में.
पाला -पोसा गया हूँ छत्रसाया में धुरंधरों के,
तो क्यों ना अभिमान हो मुझे?
लहू तो सभी का लाल है यहाँ,
मगर एक इतिहास खड़ा है मेरे पीछे।
यूँ ही नहीं तेज व्याप्त है मेरे ललाट और भाल पे,
क्षत्राणी का दूध और भगवान् शिव का
आशीर्वाद प्राप्त है मुझे।
मेरा अपमान क्या और सम्मान क्या भीड़ में?
जब तक मेरे तीरों का लक्ष्यभेदन हैं आसमाँ में.
अंक और केसुओं की चाहत में रेंगते हैं कीड़े भी,
फिर मैं क्या और और अफ़सोस क्यों ?
जब तक लहराता है मेरा विजय-पताका आसमाँ में.

 

परमीत सिंह धुरंधर