मेरा घमंड


मुझको अपने बिहारीपन का कितना है घमंड,
मेरी साँसों में आज भी है बस छपरा का ही गंध.
रोज नहाता हूँ कर के हर -हर गंगे,
और खाता हूँ लिट्टी-चोखा कर के सर बुलंद।
ऐसी माटी फिर ना देखि, घूम ली पूरी दुनिया,
तभी तो इस माटी पे हुआ था बुद्ध -गोविन्द का संगम।
नहीं छोड़ेंगे अपनी इस बिहार की माटी को यारों,
आवन कसम खाएं, इसे संवारेंगे मिलकर फिर से हम.

 

परमीत सिंह धुरंधर

खता तुम्हारी माफ़ कर दूंगी


तुम रात भर बैठों मेरे पास आकर,
मैं दिनभर सपने देख के गुजारा कर लुंगी।
तुम बस मेरे साँसों को छू दिया करो इन ओठों से,
मैं हर खता तुम्हारी माफ़ कर दूंगी।

 

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़ करो उससे


इश्क़ करो उससे,
जो तुमपे तंज कस दे.
वरना हुस्न तो सदा से बिछता रहा है,
क्रूर शासकों के नीचे।
वो घर बसा दें, या तुम्हे औलादें दे दें,
इसे उनकी मोहब्बत मत समझों।
कुछ तो उनकी भी जरूरतें हैं,
वरना वो यूँ तुम्हारे आगे खामोस नहीं रहते।

 

परमीत सिंह धुरंधर

पिता – पुत्र


ज्ञान – विज्ञान सब झूठ है,
सच्चा बस प्रेम है मेरा।
पुत्र तुम्हे पाने को,
मैंने खोया है कितने स्वप्न मेरा।
पुत्र तुम कर्तव्यगामी बनो,
बस यही होगा गर्व मेरा।

 

परमीत सिंह धुरंधर

विभीषण – मेघनाथ


पिता से बढ़ के कोई परमात्मा नहीं,
इन चरणों के सिवा ये सर कहीं झुकता नहीं।
मैं अपनी तीरों से सृष्टि का संहार कर दूँ,
मुझे पिता के सिवा, कहीं कुछ भी दिखता नहीं।
तुम भूल गए भ्राता, कुल -संबंधी,
मैं इस जनम में ऐसा द्रोही तो नहीं।
काका श्री, तुम ज्ञानि हो समस्त वेदों को पढ़कर,
मगर मेरी नजरों में, ये पिता के चरणों की धूल भी नहीं।
मेरी जवानी चाहे मखमल पे फिसले,
मेरी जवानी चाहे काँटों पे बिखरे।
आखिरी क्षणों तक बस पिता से प्रेम करूँगा,
चाहे मोक्ष मिले या आत्मा भवसागर में भटके।
मेरी नजरों के सामने हो जाए लंका का पतन,
इस जीवन में ऐसा तो मेरे रहते होगा नहीं।
पिता से बढ़ के कोई परमात्मा नहीं,
इन चरणों के सिवा ये सर कहीं झुकता नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

रावण-मेघनाथ


शेर बनाया हैं मैंने, कोई भीड़ के तो देखे।
ये लाल हैं मेरा, कोई इससे लड़ के तो देखे।
रण में रावण का आना तो बहुत दूर,
कोई मेघनाथ से पहले दो दावँ खेल के तो देखे।
इंद्रा को हरा के जो लौटा था मेरे पास,
प्रिये सुलोचना के लिए, जिसने दिया शेषनाग को पछाड़।
वो लहू है मेरा, कोई ललकार के तो देखे।
शेर बनाया हैं मैंने, कोई भीड़ के तो देखे।
ये लाल हैं मेरा, कोई इससे लड़ के तो देखे।

 

परमीत सिंह धुरंधर

मैं विष धारण कर लूंगा अपने कंठ में


अपने पिता के प्रेम में पुकारता हूँ प्रभु शिव तुम्हे,
मेरे पिता को लौटा दो,
मैं विष धारण कर लूंगा अपने कंठ में.
मुझे भय नहीं मौत का, ताप का,
बस मुझे गोद दिला दो फिर वही,
मैं विष धारण कर लूंगा अपने कंठ में.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मठ्ठा सैंया


काट ल दही परके छाली सैंया,
ना त महला पे मिली मठ्ठा सैंया।
छोड़ द सबके दुआर अगोरल,
भूल जा राति के बथानी में पसरल।
लूट जाइ थाती त बस बाची टूटल ठाटी सैंया।

 

परमीत सिंह धुरंधर

छोटा शहर है, न छोड़ा कीजिये


रिश्तों को ऐसे न तोडा कीजिये,
छोटा शहर है, न छोड़ा कीजिये।
बड़े शहर में बिखर जाओगे,
भीड़ है इतनी की पिछड़ जाओगे।
फिर याद आएगी मेरी चुनरियाँ।
रिश्तों को ऐसे न तोडा कीजिये,
छोटा शहर है, न छोड़ा कीजिये।
अभी पैसों की चाहत है, समझ नहीं पाओगे,
काँटों में फंस के, उलझ जाओगे।
फिर याद आएगी मेरी नगरिया।
रिश्तों को ऐसे न तोडा कीजिये,
छोटा शहर है, न छोड़ा कीजिये।
यहाँ माँ है, ममता है, हैं बगीचे हरे- भरे,
जब ठोकरों में होगी तुम्हारी जिंदगी,
याद आएगी तब मेरी नजरिया।
रिश्तों को ऐसे न तोडा कीजिये,
छोटा शहर है, न छोड़ा कीजिये।

 

परमीत सिंह धुरंधर

मोहब्बत में अपने ये रोजे


किस्से तो कई हैं,
बंद दीवारों के अंदर।
हौसलें नहीं है,
की कोई उनको खुले आसमान के तले पढ़े.
मेरी मोहब्बत कुछ इस कदर हैं उनसे,
की पलके बिछा दी,
उन्होंने जहाँ – जहाँ अपने कदम रखे.
जा चुन ले किसी को भी जमाने में,
मुझे छोड़कर।
हम फिर भी रखेंगे,
तेरी मोहब्बत में अपने ये रोजे।

 

 

 

परमीत सिंह धुरंधर