When you are not with me


I don’t like the dark night,
When you are not with me.
I just want to hide,
When you are not with me.
I cannot imagine life,
When you are not with me.
ये काली – काली रातें,
कैसे काटूंगी।
जो तुम ना मिले मुझको,
तो मर ही जाउंगी।
I don’t like my lips,
When you are not with me.
I just want to hide,
When you are not with me.
I just want to die,
When you are not with me.
I don’t like to lie,
But it is true.
I don’t like to die,
But I have to.
I don’t like the dark night,
When you are not with me.
I just want to hide,
When you are not with me.
प्यासी हूँ मैं प्यासी,
तेरे होंठों की.
जो तू ना मिला मुझको,
तो मर ही जाउंगी।
I don’t like the dark night,
When you are not with me.
I just want to hide,
When you are not with me.

 

Parmit Singh Dhurandhar

तुम मिल जाओ तो


जले रे मनवा,
जले रे तनवा।
तुम मिल जाओ तो,
छा जाए मेघवा।
बरसों से सुखी जमीं हैं,
बरसों से तपती जमीं हैं.
तुम मिल जाओ तो,
बरस जाएँ मेघवा।
पक्षी सारे उड़ गए,
पौधे सारे सुख रहे.
तुम मिल जाओ तो,
थिरक उठें मोरवा।

 

परमीत सिंह धुरंधर

Give me life


Take me wherever you want baby,
I just want you.
Nothing else can make me happy,
I just want your soft touch.
No life beyond this dream,
Give me life by your hot breath.
Just keep me in your arms baby,
I just want you.
There is no soul,
Without these feelings.
There is no world,
Without these eyes.
Just be in my arms baby,
I just want you.

 

Parmit Singh Dhurandhar

नारी का संग होना भी क्या होना?


बुद्ध छोड़ गए यशोधरा को,
दिव्या – ज्ञान की खातिर।
राम लड़ गए रावण से,
एक सीता की खातिर।
कृष्णा भूल गए गोकुल – संग,
राधा की अटखेलिया,
बस एक युद्ध की खातिर।
लक्ष्य जीवन का साधित होगा साथी,
चाहे नारी हो या नारी संग में न हो.
जीवन तो तुच्छ हैं,
इसे क्या भोगना।
जिसका जीवन ही भोग – विलास हो,
उस नारी का संग होना भी क्या होना?

 

परमीत सिंह धुरंधर

किन दीवारों पे लिखूं तेरा नाम?


किन दीवारों पे लिखूं तेरा नाम?
मुझे नहीं पता.
हर दीवार,
अब दुश्मन की सरहद में है.
इश्क़ इस कदर मुझे तन्हा कर देगा,
नहीं जाना था.
क्यों की मेरी हर साँस,
अब उनके गिरफ्त में हैं.
मेरी आँखे, रोशनी नहीं,
तेरा दीदार चाहती हैं.
इन्हें अब तक ये नहीं पता,
की तेरा जिस्म अब गैरों की बाहों में हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मज़बूरी


यूँ ही दिल है की संभालता नहीं हैं,
और वो हैं की सीना खुला रखती हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

रकीब


वो हबीब नहीं, मेरी रकीब थीं,
इसलिए तो दिल के इतने करीब थी.

 

परमीत सिंह धुरंधर

गुनाहे-इश्क़


जिंदगी मिलेगी जो दूबारा,
तो अब इश्क़ ना करूँगा।
हवाओं का रुख कुछ भी हो मगर,
अब ये गुनाह फिर न करूँगा।

 

परमीत सिंह धुरंधर

जाने क्यों फूलों को सींचता हैं?


दिल टूटा – टूटा सा,
समंदर ढूंढता है.
एक पक्षी घोंसले से अपने,
आसमान देखता है.
जितने भी फूल खिले हैं,
सब काँटों में घिर के.
फिर भी हर शख्श,
जाने क्यों फूलों को सींचता हैं?

 

परमीत सिंह धुरंधर

नागिन का ताप ना मिटा


सदियाँ गुजर गयीं,
वो दर्द ना मिटा।
ओठों का तेरे अब तक,
वो रंग ना मिटा।
मेरे खवाबों में आते हैं,
अब भी वो तारें।
जिनके चाँद का,
वो दाग ना मिटा।
कैसे संभाले कोई जीवन को?
नागिन का विष उतर भी जाए तो.
हाय, तन से अभी तक,
उस दंश का ताप ना मिटा,
रे ताप ना मिटा।

 

परमीत सिंह धुरंधर