इसलिए हमने पटना को राजधानी बना लिया


दिल्ली दूर थी,
इसलिए हमने पटना को राजधानी बना लिया.
सुकून तो गमे-शराब,
और हुश्ने – शबाब दोनों में हैं.
मेरी किस्मत ख़राब थी,
इसलिए खाके-राख पे एक दीप जला दिया.
गरीबों और औरतों के लिए लड़ने वालो ने,
कुछ इस कदर उनकी मज़बूरी और बेबसी को छला हैं,
की दूसरों की औरतों की करवा-चौथ के बेड़िया तोड़कर,
उनके जिस्म को अपने नीचे बिछा दिया।
दिल्ली दूर थी,
इसलिए हमने पटना को राजधानी बना लिया.

 

 

 

परमीत सिंह धुरंधर

अहिंसा परमो धर्म:


जब सारी दुनिया गाती है,
अहिंसा परमो धर्म:.
मैं तिब्बत – तिब्बत गाता हूँ,
अकेला रह जाता हूँ
भीड़ छट जाती है, धीरे – धीरे,
मैं अकेला ही गाता हूँ.
कम्युनिष्टय JNU के,
सारे मौन हो जाते हैं.
मूक – बधिर बन के, फिर वो
गांधी के बन्दर से बन जाते हैं.
जब कम्युनिष्टय JNU के चिल्लाते हैं,
फासीबाद से डरना नहीं।
तब मैं चंद्रशेखर -चंद्रशेखर चिल्लाता हूँ,
अकेला रह जाता हूँ.
आइसा-SFI सब भाग जाते हैं,
मैं अकेला ही चिल्लाता हूँ.

 

परमीत सिंह धुरंधर

October 2


जब पूरी दुनिया October 2 को गांधी जयंती के रूप में मनाती हैं, तो मैं सिर्फ जय जवान- जय किसान कहता हूँ.

 

परमीत सिंह धुरंधर

उम्मीदों का पत्र


पद और पुरस्कार,
कुछ नहीं,
मेरे दिव्य ललाट के समक्ष।
चाहत तो बिलकुल नहीं,
इस जग में अपने लिए,
इस कलम के समक्ष।
जिस समूह में हर इंसान,
विभूषित है साहित्यकार बन कर.
मैं अपनी उम्मीदों का पत्र,
कैसे रखूं उन विकृत विद्वानों के समक्ष।

 

परमीत सिंह धुरंधर

हम फिर से कुरुक्षेत्र का निर्माण करेंगे


हार जिंदगी का अंत नहीं।
हार अगली जीत का शुभारम्भ हैं.
वो जीत कर कोइसिस करेंगे खुद को बचाने की,
हम हार कर कोसिस करेंगे,
खुद को उठाने की,
लोगो को जगाने की.
वो जीत कर दम्भ करेंगे,
हम हार कर उठान करेंगे।
लोहिया को तोड़ न सके,
वो बार – बार हरा कर.
बोस को मिटा न सके,
वो जूठी अफवाहे उठा कर.
वो जीत कर सत्ता को प्राप्त करेंगे,
हम हार कर पुनः संघर्ष और प्रयास करेंगे।
जीत उनकी भी अमर नहीं,
और हार मेरी भी अटल नहीं।
हम फिर से इस कुरुक्षेत्र का निर्माण करेंगे।
मेरे अंत तक इस सत्ता परिवर्तन,
को आवाहन करेंगे।

 

परमीत सिंह धुरंधर

जंग तो लड़ना होगा


जीत के लिए,
जंग तो लड़ना होगा।
सत्ता पाने के लिए,
सत्ताधीशों को उखाड़ना होगा।
न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते,
यूँ सर झुका कर अब इनसे।
न्याय चाहिए तो,
आँखे मिलाकर,
न्यायधीशों को ललकारना होगा।
जिन्हें प्यार से आहार चाहिए,
वो बैठ जाएँ अपने घर और गोशालों में.
सबेरा देखने वालों को,
इन अंधेरों से गुजरना होगा।

 

परमीत सिंह धुरंधर

Instagram


विद्रोही कलम ही सिर्फ Bold हो सकती है,
बाकी उनकी Boldness तो सिर्फ Instagram पे ही दिखती है.

 

Just by posting your pic on the Instagram, you can not show your boldness or courage. A courageous  person has to be on the road to fight for the poor people.

 

Parmit Singh Dhurandhar

भिखारी – मदारी


दाने – दाने पे,
उसने मेरा नाम लिख दिया।
यह मेरी किस्मत नहीं,
ना भाग्य है.
बल्कि ऐसा करके,
उसने मुझे भिखारी,
और खुद को मदारी लिख दिया।
मैंने भी गमझे से पेट में,
विकराल होते भूख को,
बाँध दिया।
दुपहरी में पीपल के नीचे,
खाट डाल के लेट गया.
मुझे मेरी गरीबी में भी खुसी हुई,
की आज मैंने,
उसके ऊँचे महलों के दर्प,
को बुझा दिया।

 

परमीत सिंह धुरंधर

जाने क्यों फूलों को सींचता हैं?


दिल टूटा – टूटा सा,
समंदर ढूंढता है.
एक पक्षी घोंसले से अपने,
आसमान देखता है.
जितने भी फूल खिले हैं,
सब काँटों में घिर के.
फिर भी हर शख्श,
जाने क्यों फूलों को सींचता हैं?

 

परमीत सिंह धुरंधर

ताहार नाक बाटे सुन्दर बड़ा हो


माई कहले बारी,
तहसे हम बात ना करीं,
की तू बड़ा बदनाम बड़ा हो.
हमार माई कहले बारी,
तहके घर ले चलीं,
की ताहार नाक बाटे सुन्दर बड़ा हो.
चलअ, हटअ पीछे, हमके मत छेडअ हमके,
बाबुल से पहले मांगअ ई हाथ हो.
देखअ ताहरा खातिर कंगन ले आइल बानी,
पाहिले पहनाएम ई ताहरा हाथ हो.
देखअ हाथे तक रहअ, पहुँचा मत धरअ,
हमार धड़कअता अब दिल हो.
त छोड़अ माई – बाबुल के चिंता,
अब हो जाएगअ सार खेल हो.

 

परमीत सिंह धुरंधर