मोहब्बत


तेरी मोहब्बत का क्या सिला दें,
हम निगाहों से पीते हैं, तुम चेहरे पे हिजाब रखते हो.

परमीत सिंह धुरंधर

दिल


क्या – क्या संभालोगे इस जहाँ में,
एक दिल तो तुम्हारा संभालता नहीं।
इतने ठोकरों को खा के मोहब्बत में,
नदाने-इश्क़ तुम्हारा छूटता नहीं।

परमीत सिंह धुरंधर

यार


गैरों की बाते करने की किसको फुर्सत,
हम तो एक यार के पीछे जिंदगी गुजार गए.

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़


इश्क़ रातों को रोता हैं,
हुस्न के पास तो जमाना है मुस्कराने को.
सोचो, उस माँ पे क्या गुजरती होगी,
जिसका बेटा कमाता है, मयखाने में लुटाने को.

परमीत सिंह धुरंधर

नथुनिया


रोज करेलअ,
छपरा, सीवान, मलमलिया।
सैयां कहिया आई,
हो नथुनिया।
तानी सबर धरअ न,
साथे ले आइम पैजनिया।
खूब बोलेलअ,
चाँद, चंदा, चंदनिया।
सैयां कहिया आई,
हो नथुनिया।
तानी सबर धरअ न,
साथे ले आइम पैजनिया।
रोज काटेलअ,
गेहूं, धान, धनिया।
सैयां कहिया आई,
हो नथुनिया।
तानी सबर धरअ न,
साथे ले आइम पैजनिया।
सबके पढ़ेलअ,
कथा, कहानी, चिठिया।
सैयां कहिया आई,
हो नथुनिया।
तानी सबर धरअ न,
साथे ले आइम पैजनिया।

परमीत सिंह धुरंधर

यकीन


मुझे पीने का शौक हैं,
तू पिलाने की शौक़ीन बन.
छोड़ ये वफ़ा, बेवफाई की बातें,
तू एक बार तो,
इन बादलों की जमीन बन.
मुझे बरस कर,
मिट जाने का डर नहीं।
तुझे भींग कर,
लहलहाने में भय है.
कब तक टकटकी लगाओगे,
खुदा के दर पे मदद की,
कभी तो अपने योवन का यकीन बन.

परमीत सिंह धुरंधर

वो रानी


दो तेरी पलकें वो रानी,
दो ही मेरे ख़्वाब हैं.
छोटे से इस आसमान का,
तू ही एक चाँद है.
दो तेरे नखरे वो रानी,
दो ही मेरे अरमान हैं,
इस छोटी सी सल्तनत की,
तू ही एक तख्तो-ताज है.

परमीत सिंह धुरंधर

दर्द


उनकी उम्र की खबर तो सारे जमाने को हैं,
मेरा दर्द कोई तौल दे तो जाने.
उनके आँचल से तो ख़्वाब सब बुनते हैं,
मेरा ख़्वाब तौल दो तो समझें.

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़


हम इश्क़ तुमसे करते रहें, और शिकायत खुद से.
तुम्हारी बेवफाई पे भी, हम अपनी वफ़ा ढोते रहें.

परमीत सिंह धुरंधर

बीमार – सास


पायल छनकअता रात- रात भर,
बालम अइसन बा तहार ई प्यार।
टूट गइल शर्म के सारा दीवार,
बालम अइसन बा तहार ई प्यार।
मायका से आईल बा चिठ्ठी,
घरे बुलावाव तारी माई।
लिखदअ बालम तनी ई जवाब,
बीमार बारी सास हमार।
बालम अइसन बा तहार ई प्यार।
पायल छनकअता रात- रात भर,
बालम अइसन बा तहार ई प्यार।
टूट गइल शर्म के सारा दीवार,
बालम अइसन बा तहार ई प्यार।

परमीत सिंह धुरंधर