प्रेम और प्रजनन


क्या होता अगर वो मिल जाती?
दो बच्चे हो जाते,
दोस्तों में मेरे थोड़े किस्से हो जाते।
और क्या होता?
चलो दो ना सही,
चार हो जाते।
उसके आगे क्या होता?

खाने को दाल – रोटी मिलती,
सब्जी थोड़ी स्वादिस्ट बनती।
पर उसके आगे क्या?
बिस्तर पे चादर थोड़ी सुगन्धित होती,
मेरी कमीज – पेंट थोड़े सलीके के,
और दाढ़ी सफाचट होती,
पर उसके आगे क्या होता?

ससुराल वाले थोड़ा मान – दान देते,
साली थोड़ी घरवाली होती,
पर उसके आगे क्या?
कुछ दिनों बाद जब सब फीका होता,
तो उसके आगे क्या?

ध्येय अगर ना प्रजनन हो,
तो प्रेम का कोई अस्तित्व नहीं।
अंगों से अंग टकराना,
इसमें तो कोई विजय नहीं।
पौरस, जवानी, यौवन, जो कह लो
अगर इनकी मजिल सिर्फ नारी है,
तो उसके आगे क्या?

 

परमीत सिंह धुरंधर

बटन टूट रहा है


वक्त कुछ ऐसे मुझ पे सितम कर रहा है,
की हर शख़्स मुझसे मुख मोड़ रहा है.
क्यों ना हो शहर में चर्चा तेरे हुस्न का?
हर रात जो तेरी चोली का बटन टूट रहा है.

 

परमीत सिंह धुरंधर


चलते रहना है जीवन में


चलते रहना है जीवन में,
आँधियों में, तूफ़ान में.
डटे रहना है भीष्म सा,
चाहे गोविन्द ही हों मैदान में.
हम राजपूत हैं, झुक सकते नहीं,
चाहे मौत मिले पुरस्कार में.

चलते रहना है जीवन में,
धुप में, छावं में.
डटे रहना है कर्ण सा,
चाहे अन्धकार ही लिखा हो भाग्य में.
कब औरत ने भला किया है?
जो दंश रहे इस विरह का.
मैंने तो रोते देखा है,
विश्वामित्र – परुवरा, सबको प्रेम में.
डटे रहना है राम सा,
बस अपने पथ पे.

 

परमीत सिंह धुरंधर

Give me the cloth


O baby, O baby,
Give me the cloth.
I want to fly,
High on the road.
Let the stars,
And the moon see,
How I am pretty and beautiful.
Just hold my waist,
And be with me,
I will drive you slowly.

O baby, O baby,
Give me the hold.
I want to fly,
High on the road.
I have no fear,
No shyness,
I am in love,
With this darkness.
O baby, O baby,
Give me the support.
I want to fly,
High on the road.

 

Parmit Singh Dhurandhar

 

 

भीष्म


चलते रहना है जीवन में,
आँधियों में, तूफ़ान में.
डटे रहना है भीष्म सा,
चाहे गोविन्द ही हों मैदान में.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मेरा अहंकार


इसी दोस्ती का मुझे इंतज़ार था,
इसी दोस्ती से मुझे प्यार है.
हर समीकरण को बदला है मैंने,
यही तो मेरा अहंकार है.

यूँ ही नहीं मैं जलजला हूँ आँधियों का,
राहें बदलीं हैं तूफानों ने मेरे लिए.
अकेला ही सही मगर खड़ा हूँ मैं,
हिमालय को भी ये एहसास है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

इंतज़ार


गुले – गुलशन को सँभालते हैं वो,
जिनके इंतज़ार में दम निकला मेरा।
ज़माने भर की हया लेकर मिले वो,
जब भी मिले,
बस हम ही से रहा एक घूँघट उनका।

 

परमीत सिंह धुरंधर

घूँघट और बेड़ियाँ


ये तय है की,
नदियों पे बाँध बाँधा जाय.
मगर ये ठीक नहीं की,
उनकी चौहदी तय की जाय.

ये माना की घूँघट भाता है,
हुस्न के मुखड़े पे.
पर ये ठीक नहीं की,
इसे उसकी बेड़ियाँ बनायीं जाय.

 

परमीत सिंह धुरंधर

कच्चे फलों का स्वाद


असर होता है तो असर होने दो,
नजर लड़ रही है तो लड़ने दो.
बेवफा ही सही,
शाखाओं पे मंजर आने दो.

माना की टूटेंगे,
फल पकने से पहले सड़ेंगें।
पर इन ओठों को,
कच्चे फलों का स्वाद लेने दो.

 

परमीत सिंह धुरंधर