कोई प्यार है


उम्र का पड़ाव था लगा कोई प्यार है
दो-कदम साथ चले, लगा उसका साथ हैं.
धड़कने छलती गयी, और मैं छलता गया
लगा उसका मुस्कराना ही उसकी हाँ है.
मैंने चूड़ी खरीद डाले, उसने भी पहन लिया
लगा उसकी अधरों पे भी जगी कोई प्यास है.
ना उसने हां कहा, ना ही उसने इंकार किया
बस आके मेरी हाथों में अपना निमंत्रण रख दिया।
आंसू थे आँखों में, उसने ख़ुशी का समझ लिया
उस दिन से आज तक दिल ने उसी का इंतज़ार किया।

RSD

मेरा मकसद तो नहीं


मेरे जिस्म की दवा तेरा आगोस तो नहीं
मैंने माँगा है खुदा से जो वो तेरा जिस्म तो नहीं।
मैं तन्हा हूँ मगर, तेरा इंतज़ार तो नहीं
हाँ इंतज़ार में हूँ, मगर वो कोई जिस्म तो नहीं।
मुहे पतझड़ से है प्यार, बसंत की चाह तो नहीं
टूटे पत्ते भा गए, मेरा सिवा कोई उनका तो नहीं।
हाँ देखा था तुझे बड़ी चाव से नजर ने
मैं हाँथ भी बढ़ाया तुम्हे छूने के लिए.
तुझे पाना ही हो, ये मेरा मकसद तो नहीं।

RSD

दिल में सदा बिहार ही रहा


ना दर्द में रहा, ना सफर में रहा,
दिल मेरा जाने किस तरफ में रहा.
ना आहें निकली, ना दुआएं निकली,
मर्ज मेरा यूँ ही हमेसा रहस्य में रहा.
मैं बुलाता रहा, वो छिपती रही,
मेरा चाँद हमेसा घटावों में रहा.
सावन के बादल छा भी गए पर
माटी और बाग़ मेरा सूखा और प्यासा ही रहा.
हूँ किसान के खून से मैं
हल काँधे पे और कुदाल हाथ में रहा.
महफ़िल में तुम्हारे मैं बैठने लगा हूँ
पर दिल में सदा बिहार ही रहा.

RSDd

ममता


हैं तारें आसमान के, बेचैन धरती पे आने को
है ममता बस यहीं, प्यार और लाड बरसाने को.
जो कल्पवृक्षः और कामधेनु ले कर बैठें हैं
उनको भी पता है हम पिता की गोद में बैठें हैं.
बात जो आ गयी अभिमन्यु की,
अर्जुन, श्री कृष्णा से मख मोड़ के बैठे हैं.

RSD

बिहार कइल


लड़ल नैना त फंस गइल जान
सोलहों श्रृंगार के तू धनबाद कइल।
तहरा के चुननी, समझ केजरीवाल
तू त एकनाथ शिंदे नियर वार कइल.
रहल सुन्दर कश्मीर बदन
ओकरा के पूरा नू बिहार कइल.
हम त सोचनी की ससुराल में राज करेम
तू त सपना हमार झारखण्ड कइल.

RSD

सुन्दर काश्मीर के पूरा बिहार कइल


धीरे-धीरे अंगिया के अंगार कइल
राजा, रतिया में जे तू प्यार कइल.
रहल सुन्दर काश्मीर, बदन
ओकरा के पूरा बिहार कइल.
धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कइल.

पूरा पाके भी, कह तहार मन कहाँ भरल?
दे देहनी आरक्षण, त जंगल राज कइल.
धीरे-धीरे अंगिया के अंगार कइल
धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कइल.

RSD

मधुमास में


ह्रदय को बेंध रही हो तुम जिन नयनो के तीर से
उनमे काजल गढ़ा था मैंने, मधुमास में प्रीत के.
तुम धरा पे बसंत सी अवतरित
होकर आई थी मेरे बाग़ में.
वेणी में मैंने पुष्प जड़े थे, तुम मुस्काई थी साथ में.
मन को मेरे छल रही हो तुम जिस कमर की ताल पे
उसपे पुष्प जड़े थे मैंने, प्रीत के मधुमास में.

RSD

धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कर गइल


काली तोहार अँखियाँ कमाल कर गइल
धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कर गइल.

जे नचाइलख सारा बिहार अपना मूँछ पे
वइसन धुरंधर के बेहाल कर गइल.
पातर तोहार कमरिया कमाल कर गइल
धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कर गइल.

जउन दूआर पे सबके नथनी टूटल
तोहार नथनी पे उ कंगाल हो गइल.
तहार गालिया के तिल कमाल कर गइल
धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कर गइल.

जे लूट लेलख सारा ज्वार के
जवानी के अइसन रंगदार के
तोहार चोली का बटन बर्बाद कर गइल.
धीरे-धीरे, धीरे गहिर घाव कर गइल.

RSD

श्री कृष्णा


श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी
प्रभि बोल दो एक बार हमसे भी.
किसी भी जनम, ये चरण ना छूटे,
मन से मेरे, आपका स्मरण ना मिटे।
श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी.
मेरे कृष्णा, मेरे कृष्णा, मेरे कृष्णा जी.

श्री कृष्णा


श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्रीकृष्ण जी,
आँखों में आंसू, और विनती यही
प्रभु मिल जाओ इस जनम में ही.
श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी
जाऊं कहाँ, पुकारूँ किसे,
जब आप ही हो प्यारे, मेरे कृष्णा जी.

श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी,
मेरी पीड़ा हर लो मेरे कृष्णा जी.
पापी मैं, इतना पाप कर चुका,
फिर कैसे मिलोगे, मेरे कृष्णा जी?
श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी.

माया आँखों पे इतनी चढ़ी है
माधव मैं आपको देख सकता नहीं,.
प्रभु छोड़ना नहीं बीच मझधार में
मेरा आपके सिवा कोई दूजा नहीं
श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी.

अभिमान सर पर चढ़ के बैंठा,
प्रभु, मैं आपको देख सकता नहीं।
कैसे पुकारू हे माधव तुम्हे
भक्ति-भाव मुझे आता नहीं,
और ह्रदय अब मेरा सरल नहीं।
श्री कृष्णा, श्री कृष्णा, श्री कृष्णा जी.

आपके चरण मेरे सारे धाम हैं
प्रभु मुझे उड़ाना नहीं, मुझे उड़ना नहीं।
हे माधव, मुझे किसी और दर का
दाना कभी चुगाना नहीं।
मेरे कृष्णा, मेरे कृष्णा, मेरे कृष्णा जी.