क्षत्राणी का दूध और भगवान् शिव का आशीर्वाद प्राप्त है मुझे


बस गगन के वास्ते हो राहें मेरी,
फिर चाहे आमवस्या में हो या राहें पूर्णिमा में।
उम्र भर चाहे ठोकरों में रहूँ, कोई गम नहीं,
मगर मंजिलें मेरी राहों की हो आसमाँ में।
तारें चाहें तो छुप लें,
चाँद चाहे तो अपनी रौशनी समेट ले.
हो प्रथम स्वागत चाहे अन्धकार में मेरा,
मगर प्रथम चुम्बन उषा का हो आसमाँ में.
पाला -पोसा गया हूँ छत्रसाया में धुरंधरों के,
तो क्यों ना अभिमान हो मुझे?
लहू तो सभी का लाल है यहाँ,
मगर एक इतिहास खड़ा है मेरे पीछे।
यूँ ही नहीं तेज व्याप्त है मेरे ललाट और भाल पे,
क्षत्राणी का दूध और भगवान् शिव का
आशीर्वाद प्राप्त है मुझे।
मेरा अपमान क्या और सम्मान क्या भीड़ में?
जब तक मेरे तीरों का लक्ष्यभेदन हैं आसमाँ में.
अंक और केसुओं की चाहत में रेंगते हैं कीड़े भी,
फिर मैं क्या और और अफ़सोस क्यों ?
जब तक लहराता है मेरा विजय-पताका आसमाँ में.

 

परमीत सिंह धुरंधर

Sitaramam के चेले हैं


Sitaramam के चेले हैं,
मत समझों की थकेले हैं.
धुंआधार बारिस में भी,
बिना छतरी के निकले हैं.
Alberts -Lodish की किताबों में,
Ramachandran plot पढ़ जाते थे.
Hitachi Spectrophotometer पे रखके,
DNA जेल दौड़ाते थे.
सुरेश, नाटू, गणेश, गलांडे के,
रेट-रटाये तोते हैं.
Sitaramam के चेले हैं,
मत समझों की थकेले हैं.
Simple -Simple theorem को,
complex कर के बताते हैं.
सुलझी हुई जिंदगी को,
कठिन -उलझा के रखते हैं.
शौक से Science में आएं हैं.
शौक से Science करते हैं.
Sitaramam के चेले हैं,
मत समझों की थकेले हैं.

In the memory of Prof. Sitaramam, University of Pune.

 

परमीत सिंह धुरंधर

माँ तुम देवों की देव हो


माँ तुमसे मिलना मेरा, जीवन का एक अद्भुत क्षण है.
माँ तुम देवों की देव हो, आँचल तुम्हारा मेरा परम धाम है.
जब तुम ही हो मेरे साथ, किसको पूजूँ, किसको धयाऊं?
पुत्र ही जब तुम्हारा हूँ, फिर और क्या पुण्य कमाऊं?
बस तुम्हारा आशीष ही माँ, मेरा ब्रह्मास्त्र, मेरा कवच – कुंडल है.
माँ तुमसे मिलना मेरा, जीवन का एक अद्भुत क्षण है.
माँ तुम देवों की देव हो, आँचल तुम्हारा मेरा परम धाम है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मैं अपना तप दिखलाऊंगा


भारत की इस तपोभूमि पे,
मैं अपना तप दिखलाऊंगा।
तू बन के आ जा मेरी मेनका,
बरना मैं रावण सा तुम्हे हर जाऊँगा।
समझा दो तुम अपने पिता को,
की स्वीकार करे वो मुझको।
बरना मेघनाथ सा उनका तोड़ के दर्प,
तुम्हे बलपूर्वक अपनी भार्या बनाऊंगा।
तुम्हारे जिस्म से आती है उर्वशी की गंध,
मदहोस करती है मुझे,
जैसे मलय -पर्वत की पवन.
तुम मुझे अपना पुरुरवा मान,
मेरे ह्रदय को सिंचित करो.
या मैं इंद्रा सा,
तुम्हारे शील को भंग कर जाऊँगा।
अपने योवन के रस से,
मेरे रक्त को प्रवाहित करो.
इन केशुवों के भवर में,
मुझे हर क्षण समाहित करो.
तुम बन के शकुंतला,
मेरे बीज को अंकुरित करो.
या मैं विश्वामित्र सा तुम्हे,
बंजर पाषाण बना जाऊँगा।

 

परमीत सिंह धुरंधर

शहंशाये-हिन्द


https://hotcrassa.com/node/1192

तुमसे इश्क़ करके,
हम नादान बन गए.
तुम सुरमा लगाने लगे,
हम धुंआ उड़ाने लगे.

Please subscribe my site hotcrassa.com as I have moved my this blog into a site.

 

 

बस शिव ही अनन्त हैं


शिव तो अजर हैं,
शिव तो अमर हैं.
शिव के समक्ष कोई तो नहीं,
जो प्रखर है.
शिव के समुख,
सब भेद मिट जाता है.
अमृत-विष, शिव के समक्ष,
सब एक सामान हैं.
शिव तो प्रचंड हैं,
शिव तो अखंड है.
काम को भस्म किया,
काल को अधीन किया।
कैलाश पे विराजकर,
धरती को सुशोभित किया।
शिव ही नृत्य हैं,
शिव ही संगीत हैं.
समस्त सृष्टि में कोई तो नहीं,
जो ना शिव के अधीन है.
शिव तो आदि हैं,
शिव ही अंत हैं.
सम्पूर्ण सृष्टि में,
बस शिव ही अनन्त हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

शिव ने कंठ के अधीन किया


अमृत के लालच में समुन्द्र का मंथन हुआ,
प्रकट हुआ जब गरल,
तो बल के साथ लोभ का भी अंत हुआ.
सुर क्या, असुर क्या,
मंदराचल और सर्पराज बासुकी,
का मन भी भयक्रांत हुआ.
मच गया हाहाकार,
मिट गया हर एक भेद-भाव,
छोड़ कर अमरत्व,
सब ने सिर्फ जीवन को बचाने का प्रयत्न किया।
पशु-पक्षी, और वृक्ष,
कट – कट, कर गिरने लगे,
ताल -तलैया, नदी -सागर,
सबको गरल ने सोंख लिया।
जब शिव के आँगन में,
कोई और काल बन,
जीवन के मस्तक पे, तांडव का आरम्भ किया।
तो शिव ने खोल दी आँखे,
और महाकाल बनकर,
उस कालरूपी – गरल को,
अपने कंठ के अधीन किया।

 

परमीत सिंह धुरंधर

गुनाह


समुन्द्रों से मत पूछ,
गहराइयों के राज.
यहाँ हर कोई गुनाहों के,
चादर में लिपटा हुआ है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

तुमसे बच्चे कर लुंगी


तुम्हे अपनी नजरों से इसारे कर दूंगी,
ना माने अगर बाबुल तो भी तुमसे बच्चे कर लुंगी।
दुनिया चाहे जो भी नाम दे दे मुझे,
पति को दे के जहर, तुम्हारी ता – उम्र गुलामी कर लुंगी।
एक सनक सी सवार है मस्तक पे मेरे,
तुझे पाने के लिए, हर गुनाह कर दूंगी।
रहती हूँ भोली – भाली सी घर – शहर में,
मगर तुझे अपना बनाने को, कमीनी बन लुंगी।

कुछ लोग सनकी होते हैं. उनके मस्तक पे एक सनक सवार होती है. तूफ़ान भी आ जाए, और अगर वो निकल चुके हैं घर से तो , वापस नहीं लौटेंगे। वो मिट जाएंगे, दुनिया हँसेगी, लेकिन उनको अपनी सनक, अपनी मौत से ज्यादा प्यारी है. ऐसे लोगो की हार नहीं होती, भले दुनिया उन्हें हारा हुआ समझे। ये लोग भले ज्यादा दिन न रहे, राज न करे, पर जब तक होतें हैं, एक बंटवारा तो हुआ रहता है समाज का उनके नाम पे, उनके काम पे.

 

परमीत सिंह धुरंधर

इश्क़ कर लो


गुनाहों के चादर को कब तक समेटोगे,
इश्क़ कर लो, इससे बड़ा कोई गुनाह नहीं होता।

 

परमीत सिंह धुरंधर