कहार थे बड़े – बड़े उस्ताद रे


दही पर के छाली छील के
बोले रे सैयां ढील के.
मैं हूँ खिलाड़ी, पक्का बिहारी
चराता हूँ भैंस, बैठ भैंस की पीठ पे.

उठा के घूँघट चट सखी
सवार हो गयी छाती पे.
पिसती हूँ मन भर गेंहूँ मेरे राजा
जांत पे एक ही हाथ से.
दही पर के छाली छील के
खिलाती थी माँ सीधे खाट पे.

छोड़ो रानी मायके की कहानी
अब आ गयी हो मेरे गांव में.
यहाँ का मुसल, यहाँ का जांता
भारी पड़े हर पहलवान पे.
सुनो राजा, मैं हूँ कुवारी छपरा से
चढ़ी डोली,
जिसके कहार थे बड़े – बड़े उस्ताद रे.

 

परमीत सिंह धुरंधर

ऐसी उतरी है जवानी उनपे


मोहब्बत में होती है बगावत नहीं
बगावत में होती है मोहब्बत नहीं।

ये वो फितरत है इंसानों की दोस्तों
जानवरों में ऐसी कोई चाहत नहीं।

ऐसी उतरी है जवानी उनपे
की किसी के दिल को राहत नहीं।

कैसे संभाले खुद को Crassa
की धड़कनों पे होती सियासत नहीं।

मुझे पता है वो मेरी नहीं होंगी
अपनी जेब में वो दौलत नहीं।

जी लेंगें यूँ ही उनकी यादों में
ह्रदय में अपने कोई और विरासत नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

वो अपना पता दे गयीं


वो उम्र भर की दुआ दे गयीं
नजर मिली तो दवा दे गयीं.

ये शहर ही ऐसा है
की हर कोई अकेला है.

वो किताबों में छुपाकर
अपना पता दे गयीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

चिठ्ठी मेरी


कातिल बड़ी है नजर ये तेरी
प्यासे हैं सब देख जवानी तेरी।
कभी किताबों में कुछ तो हाँ लिख दे
अगर पढ़ नहीं सकती चिठ्ठी मेरी।

 

परमीत सिंह धुरंधर

समंदर और दरिया


है समंदर खामोश अभी की
तन्हाई बहुत है
उम्मीदों पे भारी शहनाई बहुत है.
ये सच है,
जमाने की प्यास मिटाती है दरिया
पर दरिया के यौवन पे
समंदर का बलिदान भारी बहुत है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

बेआबरू


जो हमें हमारी आरजू दे गए
कसम से बड़े बेआबरू कर गए.

 

परमीत सिंह धुरंधर

दू ए गो नथुनिया


दू ए गो नथुनिया में लूट अ तारअ राजा
रात में चैन आ दिन में मजा.

कइला बदनाम, भइल सारा जिला में हल्ला
बाली उमर में ही दे दिहलअ साजा।

छुप के – छुपा के आवतानी तहरा से मिले
ओपर तू रखअतार किवाड़ खुला।

 

परमीत सिंह धुरंधर

खुदा कहाँ है?


सब चाहते हैं जानना की खुदा कहाँ है?
जन्नत कहाँ है?
माँ जिधर कदम रख दे
उससे हसीन भला और क्या है?

 

परमीत सिंह धुरंधर

किवाड़ खुला राजा जी


अभी बाली बा उमर राजा जी
काहे दे तानी हमके अइसन सजा राजा जी.
रोजे आवेनी छुप के – छुपा के सबसे
आ रउरा रखsतानी किवाड़ खुला राजा जी.
हमरा पे मत ऐसे जुल्म बढ़ाई राजा जी
ना त हम हो जाएम बदनाम बड़ा राजा जी.

 

परमीत सिंह धुरंधर

हम धुरंधर बन गए


जब इश्क़ तन्हा हुआ तो समंदर बन गए
जब इश्क़ बेवफा से हुआ तो कलंदर बन गए.
यूँ ही नहीं कहता जमाना की बड़ा शातिर हूँ मैं
दर्द को पी कर हम धुरंधर बन गए.

 

परमीत सिंह धुरंधर