हमें JNU नहीं, नालंदा चाहिए


हमें JNU नहीं,
नालंदा चाहिए।
तुम मांगते हो,
फ्रीडम ऑफ़ स्पीच,
हमें लोहिया चाहिए।
तुम चाहते हो दीवारें,
की साजिशें रचो.
हमें खुले आसमा के,
तले छत चाहिए।
तुम्हारे इरादें की हर फूल का,
अलग बगीचा हो.
हमें तो अनेक फूलों की,
एक ही माला चाहिए।
की अब वक्त आ गया है,
हमें चाणक्य चाहिए।
की हमें अफजल नहीं,
बस अशफाक चाहिए,
हर Crassa को अब यहाँ,
एक आफताब चाहिए।
अपनी आखिरी साँसों तक,
हिन्दू-मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई,
सबको पूरा और एक हिन्दुस्तान चाहिए।

 

परमीत सिंह धुरंधर

 

 

I will return my degree if antinational activists are not punished


The purpose of any university is to educate people how to make a better society, how to spread love and how to protect their country. Otherwise what is the important of reading history of Nalanda and Takshila. I always feel proud to mention that I am from JNU. However, after seeing so many videos, I am hurt and feeling down. How can one support someone who wants to break our motherland just in the name of freedom of speech? Is this really a freedom of speech? Do we need that? Do we want to divide the country on the name of such freedom? At the same time, we worship Gandhi and other freedom fighters who fought for independence of our country. Why do we still call Sardar Patel as Lauh Purursh, if we want to break our country? I really don’t want such freedom of speech and I will never support anything against my country.

If people still think that being different is the characteristic of JNU, I am sorry, but this time line has been crossed. If government and JNU administration are unable to punish the real culprits, I will return my all degrees from JNU. I would request government to kindly provide my degrees from other university. Moreover, at the time of admission, JNU authority should ask applicants to fill in the application form whether they are comfortable with anti-India activities in JNU or not. I am sorry but as a poet I always love my motherland and I am not comfortable. I am not forcing others but it is my right or freedom that I should get degree from university that is involved in building nation and not the speaker for freedom.

 

Parmit Singh Dhurandhar

14 फेब्रुअरी (प्रेम-दिवस) और सौगात


घर छोटा था, छत छोटी थी. परिवार बड़ा था. पहला पाठ जो सास ने पैर रखते पढ़ाया था की किसी का दिल मत दुखाना चाहे कष्ट जितना भी हो. अब काम करते-करते, नहाते -कपडे धोते, सूरज सर पे आ जाता था और अब अपनी ढलान पे था. अपने कपड़े सुखाने के लिए उससे कोई जगह नहीं सूझ रही थी इसलिए उसने देवर के के कपड़े उत्तर कर अपने डाल दिए. उन कपड़ो को उसने प्यार से सहेजा, संवारा और रात को सब काम निपटा के, उनको खिला के, उसके कमरे में देने गयी. वह टेबल पे कुछ पढ़ रहा था. उसने कपड़े उसकी टेबल पर रख दिए. उसके पूछंने पे की आपने क्यों उतरा, उसने कहा, “अरे इतना भी हक़ नहीं मेरा।” धीरे-धीरे वो कपडे देने के बाद थोड़ा वह सुस्त लेती थी, दिल हल्का कर लेती थी. दिन भर चलने के बाद वह उसे एक पेड़ मिलता था जिसकी छाँव में वो सुस्त लेती थी. अब तो वो उस पेड़ से अपनी बाते भी कहती और कभी सो लेती थी. इधर उसको यूँ कमरे में ना पा कर उनको अजीब लगता, बेचैनी बढ़ती, शक बढ़ता जो धीरे -धीरे उनके मन के आँगन में पनप रहा था. उसकी हंसी उस कमरे से निकल कर अब उनके आँगन में पनपे पौधे को सींच रही थी. अब तो उसके चेहरे पे एक अलग ख़ुशी देख के उनका पेड़ एक चक्रवात सा महसूस करता। अब उसका यूँ रातो को सजना, तेल लगाना उनको अखरता। पेड़ धीरे -धीरे सींचते, बढ़ाते अब बलसाली बन चूका था, गगन को छू रहा था.

आज भी १४ फेब्रुअरी को वो सज के इंतज़ार कर रही थी. आज उसने पहले ही कपड़े जा के दे दिए थे. उसने ही कुछ दिन पहले बताया था की आज का दिन ख़ास है प्यार के लिए. इसमें अपने ख़ास को कुछ ख़ास सौगात देते हैं. उसने ही समझाया था की कैसे आसान है उसके लिए ये ख़ास दिन मनाना की सुको कोई रोकेगा नहीं। लेकिन बहार उस जैसे लोगो के मिलने पे, समाज-सुधारक, चिल्लाने लगते हैं, लाठी चलाते है, शादी करवा देते है. सीधी सी औरत, जिसकी दुनिया छोटी थी, उसने कुछ नहीं कहा और सपने सजाने लगी की वो भी अपना प्रेम -दिवस मनाएगी। आईने में अपने केसुओं को देखते इंतज़ार कर रही थी, उनके आने का, अपने सौगात मांगने का और उनको सौगात देने का. वो आये, दरवाजा खोला, बिस्तर पे बैठे, वो मुड़ी, इठलायीं, जूठ्मूठ का मुह बनाया। उन्होंने एक कागज़ का बण्डल निकला, उसको हाथ में दिया। उसने इधर-से-उधर उसको पलटा और टेबल पे रखते पूछा, ” ये क्या है? और कहाँ थे अब तक, मैं इंतज़ार कर रही थी?” उसने कहा तुम्हारे लिए है और मुझे हस्ताक्षर कर के दे दो.
उसने कहा,” क्या है लेकिन ये?” उसने एक जबाब दिया,”तलाक के कागज़।”

 

परमीत सिंह धुरंधर

हैप्पी वैलेंटाइन डे -2016 (Happy Valentine Day -2016)


वो नशा ही क्या?
जो उतर जाए.
हम अब तक बेहोस हैं,
उनकी जवानी में.
बरसों पहले,
एक बार बटन टुटा था,
चोली का.
अब तक अँधेरा है,
इन आँखों में.
वो खो गयी,
उस एक रात के बाद.
जामने में,
पैसों की चमक में.
मैं रह गया यूँ ही,
भटकता – जलता,
गरीबी में, भुखमरी में.

 

 

 

परमीत सिंह धुरंधर

जब से तुम जवान हुई


जब से तुम जवान हुई,
सारा शहर परेशान हुआ.
मयखाने तक सुख गए,
जो तेरा दीदार हुआ.
बादलों ने मंडराना छोड़ा,
भौरों ने कलियों संग,
गुनगुनाना छोड़ा।
आँखों में उतर आएं हैं,
आसमान के सारे तारे।
जब से दुपट्टा तेरा,
कुछ ज्यादा ही ढलकने लगा.

 

परमीत सिंह धुरंधर

दर्पणों में चेहरे नहीं गुनाह दीखते हैं


दर्पणों में चेहरे नहीं गुनाह दीखते हैं,
इसलिए तो हुस्न वाले इनसे सवरतें हैं.
करीब आने पे बोझ बढ़ जाता है,
इसलिए हर रात के बाद वो शहर बदल लेते हैं.
जाने आँचल है या बवंडर -तूफ़ान मरुत्स्थल का,
सैकड़ों को सुला कर बाहों में,
वो अब भी मासूम बन लेते हैं.
इश्क़ के नसीब में उजड़ना ही लिखा है,
ये तो हुस्न वाले हैं जो हवाओं के संग मुख मोड़ लेते हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

बटवारा


मोहब्बत में बटवारा कुछ ऐसे हुआ,
तन्हाई मेरे हिस्से,
और शहनाई उनकी झोली में गिरा।
मैनें मुस्करा कर ग़मों में भी,
काँटों को चूमा.
उन्होंने फूलों के सेज को भीं,
बस आंसूँओं से धोया।

 

परमीत सिंह धुरंधर

बेबसी का दंश


दिल के हाथों मजबूर,
अंदाजे – हुस्न पे, कितने लिख गए.
बेबसी का दंश देखिये,
जाते – जाते भी जमाने से,
इश्क़ को बेवफा और हुस्न को,
मासूम लिख गए.
कौन तनहा रहना चाहता है,
इन दीवारों में.
हम उनकी ख़ुशी के लिए,
खुद पे ये जुल्म ढा गए।

 

परमीत सिंह धुरंधर

I support Comedy Nights Live


From every corner of India, people have been commenting that the Comedy Nights Live is flop compare to Comedy Nights with Kapil. However, I am going to watch it and support it. The reason is very simple. When every one is behind stars, there are very few people who are behind good people. They just do good work without reaching at that stardom and Krushna Abhishek is such an example.

Men are not on the earth just to rule or to make biceps. They are to protect and give the confidence in women. It is easy to work with Sunny Leone or Ekta Kapoor or Katrina, but there will be very few people who will work with a healthy girl like Bharti Singh. Even Dilip Kumar refused to work in the film “Pyasa” because Vahida Rehman was newcomer. Guru Dutta had the courage but Bollywood gave all respect and stardom to Dilip Kumar. I feel great when I watch his combination with Bharti.

While John left Bipasha after 5-6 years of living relationship, this guy married his girlfriend Kashmira Shah after 7 years of living relationship. Talent is everywhere from Kasmir to Kanyakumari in India, but we lack character. I love this guy Krushna even if he is not as talented as Kapil.

 

Parmit Kumar Singh

नूरे – धुरंधर हूँ मैं


जंग तो होगी,
चाहे पूरी दुनिया एक तरफ,
और मैं अकेला ही सही.
नूरे – धुरंधर हूँ मैं,
पीछे हटने का सवाल ही नहीं।
मौत का भय मुझे क्या दिखा रहे हो,
लाखो दर्द में भी जो मुस्कराता रहा,
खून उसका हूँ मैं,
झुकने का सवाल ही नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर