मेरी मोहब्बत को अपना कह दीजिये,
और अपना दर्द हमें दे दीजिये।
कुछ और हम न कभी कहेंगे,
ना आप ही कोई हमसे, और सौदा कीजिये।
परमीत सिंह धुरंधर
मेरी मोहब्बत को अपना कह दीजिये,
और अपना दर्द हमें दे दीजिये।
कुछ और हम न कभी कहेंगे,
ना आप ही कोई हमसे, और सौदा कीजिये।
परमीत सिंह धुरंधर
दफ़न करूँ कैसे, कहाँ, मोहब्बत,
कभी मैंने ही जर्रे-जर्रे पे उनका नाम लिखा था.
अब कैसे कह दूँ उनको खुदगर्ज, बेवफा,
जिसे मोहब्बत में कभी खुदा कह के मैंने ही पूजा था.
वो मिलती थी सज – सवर के रोज हमसे,
हमने कब सोचा था, वो हम नहीं, कोई दूजा था.
परमीत सिंह धुरंधर
उनकी हर सरहद पे,
मेरी लहरो का निशान आज भी बाकी है.
दुश्मनो में हलचल मचा देने के लिए,
मेरा एक नाम ही काफी है.
मैं हार के बैठ भी जाऊं,
तो गम होता है उन्हें।
उनके माथे पे एक बल के लिए,
बस मेरी चंद साँसे ही काफी हैं.
वो सजती हैं,
घंटो आइना देख के.
उनकी आँखों में हया और गालो पे लाली के लिए,
मेरी एक नजर ही उनपे काफी है.
बरसों से कोशिस कर रहा है जमाना,
मुझे बिखराने के लिए.
उसकी हर आजमाइश पे,
मेरा मुस्कुराना ही काफी है.
परमीत सिंह धुरंधर
हज़रात की तमन्ना की सरकार बना लें,
सरेआम कोहराम मचा दें.
अगर यकीन न हो तो दे दो सत्ता,
फिर न कहना की आवो थोड़ा आराम फरमा लें.
परमीत सिंह धुरंधर
मौत पे मेरे इतना कर देना,
उनकी आँखों का काजल थोड़ा हमें लगा देना।
जन्नत नहीं, जहन्नुम में भी सुकून मिलेगा मुझे,
यकीन है हमें,
बस उनके गजरे के दो-चार फूल मेरे जनाजे पे डाल देना।
परमीत सिंह धुरंधर
बहुत जलील हुआ हूँ पर अब भी मज़ा आता है.
हुस्न ही उनका ऐसा है, देखने के बाद नशा आता है.
मत पूछ क्या पाता हूँ बिना बाँहों में गए उनके,
लहरों में उतर के कौन सागर की गहराई नाप के आता है.
परमीत सिंह धुरंधर
शोर सुन के शहर वाले निकले,
भोर में फरियाद वाले निकले।
बिछा कर निगाहें बैठा हूँ हर गली-चौराहे पे,
जाने कब किधर से मेरा चाँद निकले।
परमीत सिंह धुरंधर
फूलों सा सुन्दर बदन और आँखों में शराब है,
फिर जाने क्यों कहते हैं सभी ज़माना ख़राब है.
परमीत सिंह धुरंधर
अब खुदा भी नहीं पूछता मेरा हाले-करम,
अकेला रह गया हूँ उठा के तेरा जुदाई का गम.
मोहब्बत कभी भी इतनी शिद्दत से मत कर,
की उनका बिछुरना बन जाए जिंदगी का आखरी सितम.
परमीत सिंह धुरंधर
घर बसा लेने को वो कहती हैं मोहब्बत,
और आज भी एक ही घर में रहती है.
सजाती हैं – सवारती हैं दीवारों को दीवाली में,
हम फ़कीर दिया ना जलाये, तो ठोकर खा जाती हैं.
परमीत सिंह धुरंधर