वो ही कृष्णा है


जो मधु से मधुकर,
जो सूक्ष्म से सूक्ष्मतर,
जो भय से भी भयंकर,
वो ही कृष्णा है.

जो प्रबल में प्रबलतम,
जो न्यून में न्यूनतम,
जो श्रेष्ठ में श्रेष्ठतम,
वो ही कृष्णा है.

जो सागर में समुन्दर,
जो चिर में निरंतर,
जो अमृत के सामानांतर,
वो ही कृष्णा है.

जो कण – कण में सम्माहित,
काल में प्रवाहित,
काम-तप-रज में संचालित,
वो ही कृष्णा है.

जो भूखंड के खंड में,
पुष्प के मकरंद में,
जो आनंद – विरह के क्षण में,
वो ही कृष्णा है.

जो नारी के सौंदर्य में,
शिशु के बालपन में,
और प्रेयसी के आलिंगन में,
वो ही कृष्णा है.

जो रण में,
शयन में,
मन के हर चुभन में,
वो ही कृष्णा है.

जो शिव के तांडव में,
इंद्रा के विलास में,
सरस्वती के ज्ञान में,
वो ही कृष्णा है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मेरी ही खंजर बन के


तुम मेरी धड़कनों में बस गए हो,
मेरी जान बनके।
कभी मेरी जान भी बन जावों,
मेरे जिस्म में उतर के.

इन आँखों को चुभते हो तुम,
जब गैरों के गले लगते हो.
मेरा भी क़त्ल कर दो तुम,
मेरी ही खंजर बन के.

तुम्हे महफ़िल का शौक है तो,
मुझे शमा बना लो अपनी महफ़िल का.
एक रात ही सही, उतर आवो मेरी पहलु में,
परवाना बन के.

 

परमीत सिंह धुरंधर

चोट


धरा पे चोट पड़े,
तो हरियाली छाती है.
सागर जो बाँध तोड़े,
तो बर्बादी छाती है.

कलियाँ विकसित हो तो,
काँटों का भय मिटा जाती हैं.
काले बादलों की बूंदें,
तन – मन का मैल मिटा जाती हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

चतुर चिड़ियाँ


सारा शहर जान गया है,
दर्द मेरे मन का.
कितनी चिड़ियाँ चुग गयीं हैं,
दाना मेरे आँगन का.
मैं हूँ भोला, मैं हूँ सीधा,
चिड़ियाँ बहुत चतुर हैं.
फुदक – फुदक के लूट रहीं हैं,
एक – एक कोना मेरा उपवन का.

 

परमीत सिंह धुरंधर

वो कृष्णा हैं


जो रिश्ते में बंध के भी ना बंधे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो प्रेम में बंध के भी ना बंधे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो रणभूमि में स्थिर हो कर भी युद्ध करे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो भीष्म के संगती में भी,
विदुर का साग खाये,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो त्रिलोकी हो के भी,
सुदामा को ताज दे दे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो भक्तों का क्रोध – ताप,
हंस के सह ले,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो राधा के मन में हो,
और रुक्मिणी संग चरे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो अलौकिक – अद्भुत होके भी,
कण – कण में विराजे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो सबको मोहित कर,
स्वयं निर्मोही रहे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो सबको साध्य कर,
स्वयं असाध्य रहे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो काल को संचालित कर,
स्वयं कालचक्र से ग्रसित हो,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो पांडवों संग रह कर भी,
कौरवों के संग प्रतिपल में विराज करे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.
जो अपने – पराये का भेद छोड़ कर,
सुदर्शन को संचालित करे,
वो कृष्णा हैं, वो कृष्णा हैं.

 

परमीत सिंह धुरंधर

माँ


माँ एक शब्द नहीं,
संसार है.
माँ सिर्फ धन नहीं,
कल्पवृक्ष, धेनुगाय है.
माँ सागर सी गहरी नहीं,
बल्कि अनंत हैं.
माँ ब्रह्मा, विष्णु, महेश नहीं,
गंगा, सरस्वती भी है.
माँ सिर्फ साकार एक तन नहीं,
निराकार सम्पूर्ण ब्रह्म है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मंगलसूत्र अब पहनाना छोड़ो दोस्तों


अपनी – अपनी जिंदगी को जियों दोस्तों,
दूसरों के लिए लड़ना छोड़ो दोस्तों।

ये काम हैं फेमिनिस्टों – कम्युनिस्टों का,
कभीं उनको ये करने से ना रोको दोस्तों।

अगर हौसला है तो सामाज के लिए खुद को बदलो,
दूसरों को जयचंद कहना छोड़ो दोस्तों।

रोने का काम है नारी और केजरीवाल का,
कभीं उनको ये करने से ना रोको दोस्तों।

हौसला है तो सीमा पे लड़ों,
गलियों में मुठभेड़ अब छोड़ो दोस्तों।

काली – काली रातों को काली घटाओं का पता,
किसको है खबर और अंदेशा किसको दोस्तों।

हौसला हैं तो खुद मशाल बनो।
बिजलियों से रौशनी के लिए हाथ जोड़ना छोड़ो दोस्तों।

माँ का दूध पीया है तो सेवा भी करों,
बीबी के आँचल में सोना छोड़ो दोस्तों।

बिहारी हो तो गर्व से कहना सिखों,
ये फेसबुक – व्हाट्सप पे लिखना अब छोड़ो दोस्तों।

सारे ही रिश्ते हैं यहाँ फरेब के,
मंगलसूत्र अब पहनाना छोड़ो दोस्तों।

 

परमीत सिंह धुरंधर

मेरी माँ से मधुर, जग में कुछ भी नहीं


mom

मेरी माँ से मधुर, जग में कुछ भी नहीं।
मेरे पिता से चतुर, जग में कोई नहीं।
उनकी संतान मैं, मुझ सा प्रबल,
विकट – विरल, इस धरा पे कोई नहीं।

मेरी माँ से निर्मल, कोई गंगा नहीं,
मेरे पिता से प्रखर कोई सूर्य नहीं।
उनकी संतान मैं, मुझ सा अहंकारी,
अभिमानी, उन्मादी, उस सृस्टि में कोई नहीं।

मेरी माँ से सुन्दर, इस ब्रह्माण्ड में कोई नहीं।
मेरे पिता से तेजस्वी, इस त्रिलोक में कोई नहीं।
उनकी संतान मैं, मुझ सा धुरंधर,
भयंकर, और विशाल समुन्दर, कोई नहीं।

 

परमीत सिंह धुरंधर

तू खांटी सरदारनी, मैं बांका बिहारी


वो शाम की अंगराई, वो रातों की रजाई,
तू मिल जाए मुझको तो, तेरी माँ को मिले जमाई।
तेरी पतली कमर, जैसे मिटटी की ठंढी सुराही,
तू मिल जाए मुझको तो, तेरी माँ को मिले जमाई।
तू खांटी सरदारनी, मैं बांका बिहारी,
तू मिल जाए मुझको तो, तेरी माँ को मिले जमाई।

 

परमीत सिंह धुरंधर

Bra और हल्दी


तेरे – मेरे आँखों का एक ही किस्सा,
भाने लगी तू मुझको बिन Bra हाँ.
पाने के लिए तुझे कुछ भी कर जाऊं,
चाहे खोलना पड़े मुझे सारी रात Bra।

तेरे – मेरे दांतों का एक ही है किस्सा,
दोनों को लग गया है खून का चस्का।
पाने के लिए तुझे कुछ भी कर जाऊं,
चाहे बहाना पड़े मुझे सारी रात पसीना।

तेरे – मेरे नैनों का एक ही है किस्सा,
दोनों हैं नशीले और दोनों हैं जवाँ।
पाने के लिए तुझे कुछ भी कर जाऊं,
चाहे सारी रात पड़े मुझे हल्दी छापना।

तेरे – मेरे रातों का एक ही है किस्सा,
तेरे बक्षों को डंसता बन के कोबरा।
पाने के लिए तुझे कुछ भी कर जाऊं,
चाहे सारी उम्र पड़े ये बोझ उठाना।

 

परमीत सिंह धुरंधर