तेरा चेहरा आज भी हजारो में हैं ,
इस ढलती उम्र में भी वो मेरा दर्द हैं.
एक झलक से तेरे सुकून मिल रहा ,
नाउमिदों को उमिंद मिल रहा.
ना छुपा इस हुस्न को,
चिलमन में मेरे महबूब.
आज भी परमित का दिल,
तेरी पनाह मांग रहा…..Crassa
Category: Love
Every thing is related to love and beauty
जलती हूँ मैं…..
हर रात जलती हूँ मैं,
जिसकी आगोश में,
उसी को नहीं पता कि,
कितना जली हूँ मैं इस प्यास में.
बुझ जाती है हर रात जवान हो के,
एक ही सांस में,
रह जाती हूँ मैं बस,
अकेली तन्हा बंधी इस प्यास में.
बरसती हूँ बनके,
काली घटा हर रोज,
मेरी बूंदों को मगर,
बस मिली है ये बंजर जमीन.
बरसों से सजती आ रही हूँ,
जिस आईने के सामने,
वो भी कहने लगा है कि,
मुझमे ही कोई हैं कमीं.
इठलाती-बलखाती,
नदियाँ थी कभी मैं,
आज बस मंथर,स्थूल,
एक प्रवाह रह गई हूँ मै, परमित……Crassa
Crassa का इम्तहाने-इश्क
उनकी आधी तस्वीर ही देख कर,
दिल ने उनको अपना कह दिया,
कितनी धड़कने उठी ह्रदय में,
आँखों ने सुनहरा सपना देख लिया.
वो खुबसूरत हैं या नहीं,
अब ये कोई मायने नहीं रखता,
मैंने तो उन्हें , कब का
अपनी जिन्दगी मान लिया.
वो मिली, मगर मैं कह,
भी न सका हाले-दिल,
अपनी खामोश मोहब्बत को,
परमित ने इम्तहाने-इश्क समझ लिया…….Crassa
ये बता प्रिये……
मैं रक्त की हर बूंद से तेरी तस्वीर बनाके ,
रखूं तो किस दिवार पे , ये बता प्रिये.
मै सड़कों पे रात बिताने वाला,
मिटटी में , अम्बर के तले सोने वाला,
तेरी अश्कों को, अपने पलकों से उठा कर,
मै संभालूं तो कहाँ , ये बता प्रिये..Crasaa
कक्षा बारह की मोहब्बत
लिखती थीं जो अपनी आँखों से,
मधुर निवेदन,
कि जहाँ कोई न खड़ा हो, वहाँ
मिलने का निमंत्रण.
चलती थीं सखियों संग,
बोझिल कदमो को आगे बढ़ाते,
मगर नज़रें खोजती थीं,
मुझे उनके पीछे आते.
किताबों में छुपा कर,
जो करती थीं,
दिलों का आदान – प्रदान,
आखरी रोटी को बचाकर,
खिलाती थीं जो,
लगाकर शहद सी मुस्कान.
जवानी की दहलीज पर,
वो गंगा की पहली मौज थीं,
मेरी कक्षा बारह की,
न्यूटन के तीसरे नियम की खोज थीं, परमित…..Crassa
संग Crassa के रहने वो लगीं…..
रौशनी इस कदर, वो आँखों की बनी,
अँधेरा अब कहाँ, इस जिन्दगी में है.
पास आके बाहों में, वो सिमटने हैं लगीं,
तमन्ना अब कहाँ, कोई इस जिन्दगी में है.
उन्हें भोला मैं कहूँ, या तकदीर अपनी,
चाँद होके आसमाँ का, संग परमीत के रहने वो लगीं….Crassa