मेरी नजर में तू एक गुनाहगार दिखता है


तेरा हर रिश्ता,
मुझे रात के अंधेरों में,
किया हुआ एक गुनाह लगता है.
जमाना तुम्हे चाहे जो कहे,
मान ले, लिख दे,
या समझ के समझाने लगे.
मेरी नजर में तू हमेशा,
एक गुनाहगार दिखता है.
तू जो हर किस्सा बेचता है,
डमरुं के ताल पे.
जो अपने ख़्वाबों के,
अधीन हो के विवश हैं,
उनको नचाता हैं,
तू अपने धुन पे.
गर्वान्वित हो कर,
चाहे तू खुद को चाहे जितना भी महान,
मानता है.
मेरी नजर में तू आज भी, तब भी,
एक गुनाहगार दिखता है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मेरा लहू कब इश्क़ बन गया?


इरादा मुझसे पूछता है जहाँ,
जिसे पता ही नहीं मेरा लहू कब इश्क़ बन गया?
अब किसकी खता कहूं इसे?
तेरी नजरों को ज़माने की शोहरत,
और मेरी नज़रों को तेरी नजर का तीर मार गया.

 

परमीत सिंह धुरंधर

चेहरा


नज़ारे कितने गुजर गए इन आँखों के सामने से,
जो ना गुजरा वो अब तक तेरा चेहरा है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

मुसाफिर की किस्मत में


मुसाफिर की किस्मत में,
माँ का सुख कहाँ?
लड़कियों की चाहत,
ताउम्र सफर की,
उनका एक मुकाम कहाँ?
जो मान लेते हैं,
झटपट अपने बेगम की हर ख्वाइस।
ऐसे शौहर को क्या पता?
की बेगम के शौक क्या -क्या?
और नजरें कहाँ – कहाँ?

 

परमीत सिंह धुरंधर

इंसानियत


रौशनी नहीं, केवल रोशनदान चाहिए,
अब मनुष्य को बस एक मकान चाहिए।
भटके हए हैं इंसान यहाँ,
इनकी इंसानियत को एक हैवान चाहिए।

 

परमीत सिंह धुरंधर

JNU और लोहियावादी मैं


मेरे वामपंथ (साम्यबाद) और JNU के वामपंथ में वो ही अंतर है जो गांधी और सुभास बोस में था और है.
वो जहाँ सशस्त्र क्रांति की मांग करते हैं, पूंजीवाद के खिलाफ, हर शोषण के खिलाफ। वहीँ जाने किस मज़बूरी में गांधी के अहिंषा परमो धर्म: में अपनी आस्था की दुहाई भी देते हैं। ये उनकी मज़बूरी है या दोहरापन, नहीं मालुम, लेकिन लोहियावादी कभी मजबूर नहीं होते। और ये दुर्भाग्य है की वामपंथ के गढ़ JNU ने ना राममनोहर लोहिया को अपनाया ना लोहियावादी मुझे।
परमीत सिंह धुरंधर

मैं मजदूर था कभी


मैं मजदूर था कभी,
जब मेरे अपने खेत थे.
मैं मजदूर था कभी,
जब मेरे अपने बैल थे.
हाँ, मैं भी मजदूर था,
जब मेरे अपने बाग़ थे.
मैं मजदूर था कभी,
जब मेरी दुकानें,
मेरे खलिहान थे.
अब तो मैं बस एक बंजारा हूँ.
चूल्हा जलता था,
हाँ दिए की मद्धम रौशनी में.
रोटी पकती थी,
वो बंट जाती थी,
आते – आते अपनी थाली में.
मगर,
आती बड़ी मीठी नींद थी,
पछुआ के उस ताप में,
माँ के उस थाप में.
अब तो व्यंजनों का भण्डार है,
हर थाली में जैसे एक त्योंहार है.
मगर अब छोटी रातें,
और लम्बी थकान हैं.
मैं एक मजदूर था,
जब माँ सोती नहीं थी,
माँ, एक – एक रूपये का तह लगाती थी.
आज, मैं सिर्फ एक मजबूर हूँ,
जब तहखानों में रूपये है,
मगर माँ नहीं है,
और बीबी उठती नहीं है.

 

परमीत सिंह धुरंधर

जीवन


मैं धीरे-धीरे,
धीरे-धीरे जो जवान हुआ,
कितनों ने राहें बदली, कितनों ने सलवार बदलीं।
मैं धीरे-धीरे,
धीरे-धीरे जो कुर्बान हुआ,
कितनों ने निगाहें बदली, कितनों ने आँगन बदलीं।
मैं धीरे-धीरे,
धीरे-धीरे जो धनवान हुआ,
कितनों ने रातें काटी, कितनों ने दांत काटी।
मैं धीरे-धीरे,
धीरे-धीरे जो परेशान हुआ,
कितनों ने ईमान बदली, कितनों ने पहचान बदली।

 

परमीत सिंह धुरंधर

साँसों का समुन्दर


तुझे यूँ ही अपनी साँसों का समुन्दर देता रहूँगा,
तू उछल तो एक लहार बन कर,
तुझे अपने किनारों की सारी जमीन दे दूंगा।

 

परमीत सिंह धुरंधर

तकिए पे कब तक करवट लोगी?


जिन्दा रहने के लिए,
एक मुलाकात जरुरी है सनम.
जरुरी है सनम.
तेरी इस झुकी नजर के लिए,
मेरा पास आना जरुरी है सनम.
जरुरी है सनम.
जब बिखरती हैं जुल्फें, तेरे चेहरे पे,
बढ़ जाती हैं तेरी साँसे।
इन साँसों की मंजिल के लिए,
मेरी साँसों का उठाना जरुरी है सनम.
जरुरी है सनम.
तकिए पे कब तक करवट लोगी?
मीठी नींद के लिए,
एक चुम्बन जरुरी है सनम.
जरुरी है सनम.

 

परमीत सिंह धुरंधर