जला कर इस दिल को
बुझा ले अपनी प्यास।
न रहूँ फिर अगर मैं,
तो ये रख तो देगा,
पास होने का अहसास, परमीत.
Category: Beauty
दर्द
दर्द में ही वो मेरी ना बनी,
खुशियों में मेरे जो दिए जलती थी.
अब सितारो का क्या करे भला परमीत,
मेरे आसमा पे जब वो ही न सजीं.
जीवन
तेरे अंगो से इतना लगे हैं,
तन्हाई में मुस्करा रहें हैन.
तू काट ले जिसके संग भी जीवन,
अपने नसीब पे हम भी इतर रहें हैं परमित.
आँखों का रंग
उनकी आँखों का रंग खुदा,
तेरी इबादत में परमित ने पढ़ लिया.
तेरे सजदा में दर पे तेरे,
आज उनको अपना कह दिया.
हवा
अनजान हैं कितने ही इस गुलिश्ता में,
चाँद तो सबका ही है दोस्तों ,
जिस दिन जावानी ढल जायेगी,
उतर आयेंगे किसी के आँगन में, दोस्तों.
ढलकता हैं आँचल रह-रह कर,
हवा ही कुछ इस कदर चल रही है,
जिस दिन तन भी ढलने लगेगा,
आँचल भी संभल लेंगे, परमित.
काजल
वो छोड़ गयी जिस मोहब्बत को दोस्ती के नाम पे,
आज उसी को अपनी गलती बता रही है,
दोष तो हमेशा काजल का ही है, दोस्तों,
जिसे कल तक आँखों में बसाती थीं,
आज उसी को कालिख कह रहीं है, परमित.
सौतन- सखियाँ
जिस पल से मिले हो तुम सैंया,
सजने लगी हूँ, मैं छुप-छुप के.
पराया लगे है, अब बाबुल,
रहने लगी हूँ, मैं घूँघट में.
एक तेरी नजर की आशा में,
जलता है तन-मन मेरा,
एक नजर जो तू देख ले,
खिल जाता है अंग-अंग मेरा.
जिस पल से मिले हो तुम सैंया,
खुश रहने लगी हूँ, मैं बंद दरवाजों में.
सौतन लगती है, अब सखियाँ,
राज दबाने लगी हूँ, मैं सीने में, परमित.
तो क्या करेगा दर्पण
सोच-सोच कर,
छू लेता है,
अम्बर,
मेरा मन.
जब हम होंगे,
तुम होगे,
तो, कैसा
होगा उप्वन.
आज भी,
सजती,
होगी तुम,
देख कर आइना.
जब हम होंगे,
और तुम होगे,
तो, क्या
करेगा दर्पण, परमित।
प्यासा है परमित.
तेरी मस्त निगाहों से, हाँ पी कर देखा है,
दिल जलता है रातों में, जब होता अकेला है.
चाँद की चांदनी, भाती नहीं मुझे अब,
जब से तेरे रूप का नजारा देखा है.
मदिरा को भी पी कर, प्यासा है परमित,
जब से तुझको ओठों , से लगाकर देखा है.
खत्री-खत्री, खत्री-खत्री
16- साल की एक लड़की,
मधुर सपनो को देखती हुई,
किताबों में अपने लिखती है,
Crass-Crassa।
20- साल की एक लड़की,
कॉलेज में पढ़ती हुई,
औटो में बैठे-बैठे, कहती है,
Crassa-Crassa।
25-साल की एक लड़की,
माडलिंग करती हुई,
स्टेज पर चलती, ढुंढती है,
Crassa-Crassa।
30-साल की एक लड़की,
गोद में एक बच्ची खिलाती हुई,
रब से दुआ में मांगती है, दामाद हो,
बस, Crassa-Crassa.